The Kerala Story के मेकर्स से मिले भाजपा के दो नेता, पुलिस सुरक्षा को लेकर हुई ये बात

द केरल स्टोरी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और नेता विनय सहस्त्रबुद्धे ने फिल्म की टीम से मुलाकात कर सुरक्षा का आश्वासन दिया।

The Kerala Story

फिल्म The Kerala Story रिलीज के बाद से विवादों की एक लंबी फेहिस्त लग गई है। जहां एक ओर बीजेपी शासित राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जा रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल में इस फिल्म को बैन कर दिया गया है। इसी बीच महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढा और बीजेपी नेता विनय सहस्त्रबुद्धे ने द केरल स्टोरी के निर्माताओं से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने निर्माताओं को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा कि मुंबई पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा अलर्ट रहेगी।

वहीं, इस मामले को फिल्म निर्माताओं का कहना है कि उन्हें अभी कोई पुलिस सुरक्षा का जरूरत नहीं है। हालांकि वो पुलिस के संपर्क में जरूर बने हुए है।

बता दें कि शरद पवार की एनसीपी पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने इस फिल्म पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि केरल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। द केरल स्टोरी के निर्माता को फांसी की सजा देनी चाहिए।

एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि केरल स्टोरी के नाम पर वहां की महिलाओं और केरल को बदनाम किया जा रहा है। अधिकारिक आंकड़ा 3 का है, जिसे 32000 के रूप में पेश किया गया। इस फिल्म का निर्माता कोई भी हो उसे सार्वजनिक फांसी दी जानी चाहिए।

इसी बयान को ध्यान में रखते हुए मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और नेता विनय सहस्त्रबुद्धे ने फिल्म निर्माताओं से मुलाकात कर सुरक्षा का आश्वासन दिया।

द केरल स्टोरी फिल्म तीन लड़कियों की कहानी है जो नर्स बनने के लिए अपने घर से दूर एक कॉलेज में पढ़ती है, जिनकी मुलाकात आसिफा नाम की लड़की से होती है। जो ISIS को लड़कियां रिक्रूट का काम करती है। इसके बाद वो अपने एक पुरूष मित्र से प्यार करवा कर धर्म परिवर्तन करवाती है। फिल्म में कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+