प्रेमी का पैसों को लेकर प्रेमिका से होता था झगड़ा, फिर एक दिन बेड में मिला महिला का शव, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को एक पलंग में छिपा दिया, हालांकि, पुलिस ने मंगलवार को आरोपी हार्दिक (27) को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र से हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर का मर्डर कर उसके शव को एक बेड बॉक्स (पलंग) में छिपा दिया, और नालासोपारा में अपने आवास से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने मंगलवार को प्रेमिका की हत्या के आरोपी हार्दिक (27) को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड की ये घटना पालघर जिले के तुलिंज थाने की है।

मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हार्दिक शाह नालासोपारा स्थित सीता सदन सोसाइटी में मेघा शाह के साथ रहता था। दंपति ने कथित तौर पर अपने रियल एस्टेट एजेंट, मकान मालिक और अन्य पड़ोसियों को बताया था कि वे शादीशुदा हैं। हत्या का खुलासा तब हुआ, जब मेघा का सड़ा-गला शव नालासोपारा के विजय नगर इलाके के एक फ्लैट से बरामद किया गया। पीड़िता के किराए के मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ।


प्रेमिका से झगड़े के दौरान प्रेमी ने कर दी हत्या
वरिष्ठ निरीक्षक शैलेंद्र नागरकर ने बताया कि संदेह था कि पिछले सप्ताह किसी समय उसकी हत्या की गई थी। मेघा की हत्या कर भागने की कोशिश कर रहे लिव इन पार्टनर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बेरोजगार था और दंपति का अक्सर झगड़ा होता रहता था। अधिकारी ने कहा कि इस तरह के एक झगड़े के दौरान उसने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी मेघा की हत्या की सही तारीख का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हार्दिक कोई काम नहीं करता था. उसकी बेरोजगारी के कारण घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा था। घर का पूरा खर्चा मृतक प्रेमिका मेघा की कमाई से चलता था। दोनों के बीच इस बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। एक दिन ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि हार्दिक ने मेघा को मौत के घाट उतार दिया, और पकड़े जाने के डर से शव को पलंग के अंदर छिपा दिया, और घर से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+