प्रेग्नेंट बीवी की हत्या कर लाश के पास सो गया पति, सुबह थाने जाकर बताई खौफनाक कहानी

Maharashtra news, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में हर किसी को चौंका देने वाला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। सबको चौंका देने वाली बात यह है कि हत्या के बाद पति अपनी बीवी की लाश के साथ रातभर सोया और सुबह पुलिस स्टेशन जाकर अपना जुर्म कबूल कर आत्मसमर्पण किया।

हत्या के बाद लाश के साथ बिताई रात

हत्या के बाद लाश के साथ बिताई रात

आरोपी ने जो खौफनाक दास्तां सिलसिलेवार बयां की तो पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। आरोपी का नाम विनोद धानसिंह है जोकि पुलिस हिरासत में है। दरअसल मुरूम पुलिस ने बताया कि ओमेरगा तहसील निवासी विनोद धानसिंह पवार का अपनी पत्नी प्रियंका राठौड़ के साथ गुरुवार को झगड़ा हो गया था। जिसके बाद गुस्से में उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद रातभर उसकी लाश के साथ सोया।

अगली सुबह थाने में बताई पूरी कहानी

अगली सुबह थाने में बताई पूरी कहानी

शुक्रवार की सुबह आकर पुलिस थाने आकर विनोद ने अपना जुर्म कबूल कर आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि विनोद बोरवेल कमीशन का एजेंट है और उसकी पत्नी प्रियंका तुलजापुर में नर्स थी। दोनों ने 9 महीने पहले शादी की थी और मृतक पांच महीने की गर्भवती थी।

मृतक के परिजन ने लगाए आरोप

मृतक के परिजन ने लगाए आरोप

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति मृतक महिला के माता-पिता से पैसे की मांग करता था जिसको लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+