Pushpa देख शख्स को आया 'लाल चंदन' की तस्करी का आइडिया, अधिकारी बोला- 'पुष्पा झुकेगा भी, धरा भी जाएगा'

मुंबई, 04 फरवरी। साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज 1' सिनेमा हाल के बाद इन दिन अमेजन प्राइम पर खूब धूम मचा रही है। फिल्म ने अब तक कुल 300 करोड़ से अधिक की कमाई की है, पिछले साल 2021 में रिलीज होने वाली फिल्मों में पुष्पा सबसे बड़ी हिट साबित हुई। अगर आपने भी फिल्म देखी है तो जानते ही होंगे कि 'पुष्पा' की कहानी दुर्लभ लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी पर आधारित है। अल्लू अर्जुन को फिल्म में लकड़ी के तस्कर के रूप में दिखाया गया है।

फिल्म पुष्पा ने मचाया धमाल

फिल्म पुष्पा ने मचाया धमाल

गौरतलब है कि बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, हर फिल्म और कहानी एक पॉजिटिव मैसेज देती है, लेकिन कुछ लोग उसके नकारात्मक विचार को अपना कर बड़े से बड़ा जुर्म करने निकल पड़ते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आने के बाद पुष्पा फैंस में खलबली मच गई है। दरअसल, फिल्म से प्ररित होकर एक शख्स प्रतिबंधित लाल चंदन लकड़ी की तस्करी करने निकल पड़ा। हालांकि पुलिस ने उसे सही समय पर कड़ लिया।

फिल्म की कहानी से बनाया तस्करी का प्लान

फिल्म की कहानी से बनाया तस्करी का प्लान

फिल्म में पुष्पा का किरदान निभाने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन का एक डायलॉग काफी फेमस हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर पुष्पा के डांस से लकर डायलॉग तक कॉपी कर रहे हैं। कुछ लोग इससे भी आगे बढ़ गए हैं और वो फिल्म की कहानी को अपनी तस्करी का प्लान बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिर लाल चंदन की तस्करी करते गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम यासीन इनायथुल्ला है।

करोड़ों की लाल चंदन जब्त

करोड़ों की लाल चंदन जब्त

उसे कर्नाटक-आंध्र सीमा से महाराष्ट्र जाने वाले रास्ते में लाल चंदन की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। यासीन के पास से पुलिस ने करीब 2.45 करोड़ रुपए की कीमत वाली लाल चंदन की लकड़ी जब्त की है। वो 'पुष्पा' की तरह ही लकड़ी लेकर राज्य की सीमा पार करने वाला था लेकिन चौकन्नी पुलिस ने उसे धर दबोचा। यासीन महाराष्ट्र के सांगली जिले के मेराज नगर के गांधी चौक में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस को ऐसे लगी भनक

पुलिस को ऐसे लगी भनक

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेदाम ने बताया कि उन्हें गुप्त सूत्रों से लकड़ी की तस्करी की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने वन अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाते हुए जकात नक्का पर छापा मारा। आरोपी 1 टन चंदन की लकड़ी लेकर भागने की फिराक में थे, इसके साथ ही मौके से 10 लाख रुपए का एक ट्रक भी बरामद हुआ है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पुष्पा फिल्म देखकर लकड़ी की तस्करी का प्लान बनाया था।

'पुष्पा' झुकेगा भी, धरा भी जायेगा

'पुष्पा' झुकेगा भी, धरा भी जायेगा

यासीन इनायथुल्ला ने बताया कि उसने फिल्म में देखकर ट्रक के अंदर पहले लाल चंदन रखा उसके बाद ऊपर से फल और सब्जियों से ढक दिया। इसके अलावा उसने ट्रकों पर कोरोना वायरस आवश्यक उत्पादों का स्टीकर भी लगा रखा था, जिससे जांच के दौरान उसे ज्यादा देर रोका न जाए। पुलिस अब यासीन से जुड़े नेकवर्क को उखाड़ने में लग गई है। वहीं, एक आईपीएस ऑफिसर सुकीर्ति माधव मिश्रा ने ट्वीट में लिखा, इन रियल लाइफ 'पुष्पा' झुकेगा भी, धरा भी जायेगा।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने पुष्पा नानी के साथ किया श्रीवल्ली डांस, ईशान किशन बोले- बेस्ट VIDEO ऑल टाइम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+