महाराष्ट्र सरकार में जल्द होगी बड़ी फेरबदल, बदलेगी मुख्य सीट, जानें अब किसने किया ये दावा
Maharashtra political crisis? महाराष्ट्र में आज से ठीक एक सप्ताह पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी मुखिया शरद पवार से मुलाकात के बाद तरह- तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। वहीं एक सप्ताह बाद महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को दावा किया है कि आने वाले कुछ सप्ताह में राज्य की मुख्य सीट यानी सीएम की कुर्सी समेत राज्य सरकार में बड़े बदलाव होंगे।

शनिवार को ये दावा महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने किया जिसके बाद से एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार अटकलों का बाजार तेज हो गया है।
शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने दावा किया कि आने वाले कुछ सप्ताह में महाराष्ट्र सरकार में बड़े बदलाव होंगे साथ प्रमुख सीट बदल जाएगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बोले - मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सरकार बदलेगी, लेकिन सितंबर में मुख्य सीट बदल जाएगी।
बता दें 2022 में उद्धव ठाकरे की शिवसेना से बगावत कर एकनाथ शिंदे ने अपने गुट के विधायकों के साथ भाजपा से हाथ मिला लिया था जिसके बाद मुख्यमंत्री की सीट संभाली।
वहीं शिंदे के प्रदेश की कमान संभालने के लगभग 15 दिन बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने अपने गुट के विधायकों के साथ सगे चाचा शरद पवार से बगावत कर भाजपा से हाथ मिलाकर भाजपा और एकनाटा शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना सरकार में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली।
अजित पवार पिछले महीने शरद पवार द्वारा स्थापित एनसीपी से अलग होकर जब से शिंदे सरकार में शामिल हुए हैं तभी से ये अटकलें लगाई जा रही है कि एकनाथ शिंदे की सीएम की कुर्सी खबते में है, जल्द बड़ी फेरबदल होने वाली है।
वहीं शिंदे के साथ उद्धव ठाकरे से बगावत कर आए विधायकों में भी अजित के डिप्टी सीएम और उनके गुट के विधायकों के मंत्री बनने से असंतोष के साथ भय व्याप्त है। याद रहे शिंदे गुट के कई ऐसे शिवसेना विधायक हैं जो लंबे समय से मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। अब उनकी मंत्री बनने की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है क्योंकि महाराष्ट्र में अब अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications