Majhi Ladki Behan Yojana: माझी लड़की बहना योजना के आवेदक किससे लें सकते हैं मदद
Majhi Ladki Behan Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने माझी लड़की योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए है।
1 जुलाई से शुरू मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधित्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई योजना का अधिक से अधिक पात्र महिलाएं लाभ ले सके इसके लिए सरकार ने नियम- शर्तों में बड़े बदलाव करने के साथ-साथ कई इंतजाम किए हैं

शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कोई इस योजना के तहत धोखेबाजी ना कर सके इसके लिए सरकार ने आवेदकों की सहायता के लिए प्रबंध किए हैं।
इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को दी। उन्होंने माझी लड़की बहना योजना की पात्र महिलाओं को धोखोबाज एजेंटों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सेतु केंद्रों की लें मदद
इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने बताया आवेदकों की सहायता के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सेतु केंद्रों को राज्य सरकार की ओर से प्रति व्यक्ति या आवेदन के लिए 50 रुपये दिए जा रहे हैं। फडणवीस ने कहा अगर आवेदक को कोई परेशानी होती है तो उनसे ये संपर्क कर सकते हैं। साथ ही चेतावनी दी कि अधिक शुल्क लेने वाले किसी भी सेतु केंद्र को रद्द कर दिया जाएगा।
एजेंटों के झांसे में न आएं
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे फीस लेकर आवेदन में मदद करने वाले एजेंटों के झांसे में न आएं। उन्होंने ऐसे एजेंटों की शिकायत करने के लिए प्रोत्साहित किया और इस बात पर जोर दिया कि ऑनलाइन आवेदनों की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
ऑनलाइन आवेदन करने की दी सलाह
डिप्टी सीएम फडणवीस ने अपील की '' माझी लड़की बहन' योजना के आवेदन पत्र को भरने के लिए किसी भी व्यक्ति को एजेंट के नाम पर नहीं आना चाहिए।'' उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से अधिकतम भागीदारी से प्रक्रिया में तेजी आएगी।
बता दें शिंदे सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिकाधिक महिलाएं अनावश्यक बाधाओं या धोखेबाज एजेंटों के शोषण का सामना किए बिना इस योजना से लाभान्वित हों।












Click it and Unblock the Notifications