महाराष्‍ट्र सरकार का बड़ा तोहफा, अब सबको मिलेगा हेल्‍थ बीमा का लाभ, 5 लाख रुपये तक का होगा फ्री इलाज

Maharashtra government health scheme: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्‍य के लोगों को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा तोहफा दिया है। शिंदे सरकार ने महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य अभियान (एमजेपीजेएवाई) का लाभ सभी लोगों को देने का निर्णय लिया है।

शिंदे सरकार ने एमजेपीजेएवाई सभी के लिए लागू करने का ऐलान कर दिया है। महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य अभियान (एमजेपीजेएवाई) का वार्षिक प्रीमियम 60% बढ़कर 3,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

eknath shinde

इस योजना का लाभ राज्‍य के सभी नगारिकों के लिए 1 जुलाई से लागू हो जाएगी। इस नई स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना के जरिए महाराष्‍ट्र के लोगों अब डेढ़ लाख की जगह कुल पांच लाख का बीमा कवर मिलेगा।

याद रहे इस योजना की शुरूआत 2012 में हुई थी जिसे अब विस्‍तारित कर दिया गया है। इससे पहले बीमाधारकों को इस योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड और एक लाख तक सलाना आय का प्रमाण पत्र देना होता था लेकिन अब सरकार ने इस बाध्‍यता को खत्‍म कर दिया है।

एमजेपीजेएवाई 2.0 में वैध राशन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र वाले प्रत्येक राज्य निवासी को कवरेज प्रदान किया गया है। प्रति परिवार कवरेज राशि 1.5 लाख रुपये से बढ़कर 5 लाख रुपये हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+