Maharashtra Weather Updates: भारी बारिश से मुंबई त्रस्त, रायगढ़-रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में Red Alert

मुंबई, 07 जुलाई। मायानगरी मुंबई एक बार फिर से भारी बारिश की गिरफ्त में हैं, पिछले तीन दिनों से यहां पर लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मुंबई के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मायानगरी के कई इलाकों में स्थिति काफी खराब हो गई है। अंधेरी, बांद्रा जैसे इलाकों में भी पानी भर गया है तो वहीं मौसम विभाग ने आज भी यहां Orange Alert जारी किया हुआ है, उसका कहना है कि यहां पर 10 जुलाई तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है।

रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में Red Alert

रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में Red Alert

तो वहीं रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए 9 जुलाई तक के लििए रेड अलर्ट जारी है तो वहीं पालघर, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में 8 जुलाई तक रेड अलर्ट है जबकि ठाणे में 10 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी है।

राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश की आशंका

राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश की आशंका

जहां मुंबई का ये हाल है वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

ओडिशा के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

ओडिशा के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

तो वहीं यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका बनी हुई है तो वहीं राजस्थान और गुजरात में भी दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में भी हल्की से तेज बारिश की आशंका बनी हुई है। जबकि ओडिशा के 4 जिलों में ऑरेंज एवं 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश का अनुमान

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि 'अगले 24 घंटों के दौरान अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण पूर्व राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, दिल्ली, पंजाब , हरियाण में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+