Red Alert in Maharashtra: रायगढ़ में अब तक 16 की मौत, मुंबई में भी आफत, Weather Updates

Maharashtra Weather Updates: महाराष्ट्र में इस वक्त भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है, मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग इस तरह से आफत की बारिश झेलेंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था। सोमवार से हो रही महराष्ट्र में बारिश ने लोगों को परेशान करके रख दिया है।

Maharashtra Weather:

रायगढ़ में तो इसने जमकर तबाही मचाई है। आज यहां के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के चलते अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं और यहां अंदर अभी करीब 100 लोग फंसे हुए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने किया सीएम शिंदे से बात

Recommended Video

    Red Alert in Maharashtra: रायगढ़ में अब तक 16 की मौत, मुंबई में भी आफत

    सीएम एकनाथ शिंदे ने भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस बारे में सीएम से बात की है। गौरतलब है कि रायगढ़ में जिस जगह पर हादसा हुआ है वो मोरबी बांध से छह किलोमीटर दूर है। एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में लगी हुई हैं।

    महाराष्ट्र के कई जिलो में भारी बारिश की आशंका

    तो वहीं मौसम विभाग ने आज और कल के लिए महाराष्ट्र के कई जिलो में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। बरसात की वजह से कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ, महाड, खेड़, चिपलून में कई इलाके जल मग्न हैं। मौसम विभाग ने रायगढ़, रत्नागिरी, महाबलेश्वर, पुणे, लोनावला और घाटमठ में आज और कल के लिए orange अलर्ट जारी किया है।

    महाराष्ट्र में करीब 100 मिलीमीटर बारिश हुई

    आपको बता दें कि बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में करीब 100 मिलीमीटर बारिश हुई है । तो वहीं मुंबई से सटे कल्याण-डोम्बिवली इलाके में लजमाव के कारण दुकानों तक में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। यही नहीं बहुत जगहों पर लोकल ट्रेनें भी काफी लेट चल रही हैं।

    बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें

    तो वहीं सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें और अगर निकलें तो भी मौसम का अपडेट लेकर ही निकलें। रायगढ़ और रत्नागिरि में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं मुंबई में कल के लिए येलो अलर्ट जारी है। मुंबई में आज हईटाईड भी देखा गया है और लोगों से समुद्र के किनारे जाने से रोका गया है।

    भारी बारिश की चेतावनी जारी

    केवल महाराष्ट्र ही नहीं बंगाल, पंजाब, हरियाणा, एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    बारिश का दौर शुक्रवार से चालू हो सकता है

    तो वहीं दक्षिण के राज्यों जैसे कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में आज और कल भारी बारिश की आशंका है जबकि बाढ़ से जूझ रहे असम में भी बारिश हो सकती है तो वहीं दिल्ली में एक बार फिर से बारिश का दौर शुक्रवार से चालू हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+