Maharashtra Weather Updates: 6 जिलों में Orange Alert, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया
Maharashtra Weather Updates: देश में इस वक्त जमकर बारिश हो रही है, मानसूनी बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है वहीं लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त भी कर दिया है। महाराष्ट्र भी इससे अछूता नहीं है। यहां के कई जिलों में भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है, यहां तक कि मुंबई की रंगत भी भारी बारिश ने खराब कर डाली है।

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज से लेकर अगले दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश की आशंका व्यक्त किया है और इसलिए उसने आज और कल के लिए महाराष्ट्र के कई जिलों में Orange alert जारी किया है। उसके मुताबिक आज राज्य के छह जिलों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है इसलिए उसने आज छह जिलों के लिए और कल तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
तो वहीं आज उसने सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई और ठाणे सहित पांच जिलों के लिए कल, 1 जुलाई को तीन जिलों के लिए, 2 जुलाई को चार जिलों के लिए और 3 जुलाई को चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन 6 जिलों के लिए उसने आज के लिए Orange alert जारी किया है उनके नाम हैं -पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक और पुणे जबकि जिन जिलों के लिए कल के लिए Orange alert जारी हुआ है उनके नाम हैं -पुणे, पालघर और रायगढ़।
एक जुलाई के बाद मौसम होगा सही
मुंबई में आज और कल दोनों के लिए Yellow Alert जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में एक जुलाई के बाद मौसम सही होगा लेकिन शुक्रवार और शनिवार को यहां पर भयंकर बारिश होने का अंदेशा है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी स्पीड 45-55 किमी प्रति घंटे हो सकती है तो वहीं कहीं -कहीं पर बिजली भी चमक सकती हैं।
मलाड में युवक की मौत
आपको बता दें कि मानसून इस बार महाराष्ट्र में लेट पहुंचा था लेकिन जब से उसने वहां पर दस्तक दी है, तब से उसने वहां उत्पात मचा रखा है। बीते दिन मलाड में एक युवक की मौत भी बारिश की वजह से हो गई , उसके ऊपर भारी बारिश के कारण एक पेड़ गिर गया था।
मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया
बिगड़े मौसम की वजह से दक्षिण महाराष्ट्र-गोवा तट के मछुआरों को एक जुलाई तक समुद्र में जाने से रोका गया है और सभी को मौसम विभाग की सभी गाइडलाइंस का पालन करने को कहा गया है। यही नहीं आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि वो जब भी बाहर जाएं मौसम का अपडेट लेकर जाएं और घरवालों को अपनी पूरी जानकारी देकर जाएं।












Click it and Unblock the Notifications