Mumbai Rains: भारी बारिश से महाराष्ट्र में हाहाकार, चार जिलों में रेड अलर्ट

Maharashtra Weather Updates: कई दिनों से महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पुणे, सांगली, सतारा, कोकनपट्टा, विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग की तरफ से आज भी चार प्रमुख शहरों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रायगढ़, पुणे, रत्नागिरी और सतारा में आज रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, लातूर, नांदेड़, हिंगोली, यवतमाल, चंद्रपुर, गढ़चिरौली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि भारी बारिश के कारण शुक्रवार को ठाणे में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। लेकिन, मुंबई में सभी स्कूल और कॉलेज खुले रहे। इतना ही नहीं, वहीं, मुंबई की प्यास बुझाने वाला ड्रेम अब ओवरफ्लो हो चुका है। पढ़िए, मुंबई बारिश से जुड़े सभी अपडेट...

Mumbai rain LIVE Updates

LIVE Feed
Jul 29, 2023, 9:58 AM IST

Maharashtra: ईराई बांध से छोड़ा गया पानी

महाराष्ट्र के ईराई बांध से पानी छोड़े जाने के बाद चंद्रपुर के पठानपुरा का आवासीय क्षेत्र जलमग्न हुआ।
Jul 29, 2023, 7:17 AM IST

महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक जारी हुआ 'येलो अलर्ट'

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र नागपुर ने विदर्भ के विभिन्न जिलों में बिजली गिरने के साथ आंधी और भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसने नागपुर, वर्धा, बुलढाणा, गोंदिया के लिए अगले चार दिनों के लिए, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, अमरावती के लिए तीन दिनों के लिए और यवतमाल, बुलढाणा, अकोला और वाशिम के लिए दो दिनों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है।
Jul 28, 2023, 5:53 PM IST
महाराष्ट्र

सांताक्रूज़ इलाके में गड्ढों से भरी सड़कें

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच, मुंबई के सांताक्रूज़ इलाके में गड्ढों से भरी सड़कें यात्रियों की सुरक्षा के लिए ख़तरा बन गई हैं।
Jul 28, 2023, 3:46 PM IST

Maharashtra rain: 1 जून से अब तक 100 की गई जान

लगातार बारिश के कारण महाराष्ट्र में 1 जून से अब तक 101 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 123 लोग घायल हुए हैं।
Jul 28, 2023, 2:56 PM IST

Mumbai rain LIVE Updates: वाराना नदी के बीच एक पेड़ पर फंसे एक व्यक्ति को बचाया

महाराष्ट्र के कोल्हापुर आपदा राहत बल ने कोल्हापुर के देववाड़ी गांव में वाराना नदी के बीच में एक पेड़ पर फंसे एक व्यक्ति को बचाया।
Jul 28, 2023, 2:33 PM IST

Mumbai rain LIVE Updates: भिवंडी में भारी बारिश के बाद जलजमाव देखा गया

ठाणे के भिवंडी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद में गंभीर जल-जमाव देखा गया।
Jul 28, 2023, 1:31 PM IST

Mumbai rain LIVE Updates: भारी बारिश से ठाणे के कई हिस्सों में जलभराव

ठाणे में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। सड़कों पर हुए जलजमाव से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Jul 28, 2023, 11:27 AM IST

Mumbai rain LIVE Updates: मुंबई आज खुले रहेंगे स्कूल-कॉलेज

बीएमसी ने ट्वीट कर बताया कि आज मुंबई में सभी सरकारी और निजी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के साथ-साथ सभी कॉलेजों में कोई छुट्टी घोषित नहीं की गई है। सभी स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे।
Jul 28, 2023, 11:23 AM IST

Mumbai rain LIVE: मोदक सागर झील हुई ओवरफ्लो

Mumbai rain LIVE Updates: मुंबई के लोगों को पानी की आपूर्ति करने वाली 7 झीलों में से एक मोदक सागर झील कल रात 10:52 बजे ओवरफ्लो होने लगी।
Jul 28, 2023, 10:05 AM IST

Mumbai rain LIVE Updates: 68% तक पहुंचा झीलों का स्तर

Mumbai rain LIVE Updates: मुंबई में भारी बारिश से झीलों का जल स्तर अपनी पूरी क्षमता के 68 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
Jul 28, 2023, 9:52 AM IST

Mumbai rains LIVE Updates: 7 झीलों में से 3 झीलें हुईं ओवरफ्लो

Mumbai rains LIVE Updates: मुंबई वासियों की प्यास बुझाने वाली सात झीलों में से तीन झीले गुरुवार को ओवरफ्लो हो गए। गुरुवार को शहर में भारी बारिश के बाद मोदक सागर झील ओवरफ्लो होने लगी।
Jul 28, 2023, 9:44 AM IST

बीएमसी ने सुबह 8:00 बजे मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मुंबई और उसके उपनगरों में भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है। कभी-कभी 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
Jul 28, 2023, 9:43 AM IST

महाराष्ट्र के वडाला में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव देखा गया।
Jul 28, 2023, 9:42 AM IST

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर पालघर के जिला कलेक्टर ने सभी स्कूल और कॉलेज आज यानी 28 जुलाई को बंद रखने के आदेश दिए है।
Jul 28, 2023, 9:41 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+