Maharashtra Rain Live: मुंबई में भारी बारिश, मरीन ड्राइव पर पुलिस बल तैनात

Maharashtra Weather Live Updates: महाराष्ट्र में इस वक्त भयंकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए 'रेड' अलर्ट लागू किया है जिसके चलते दोनों जिलों में आज सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया गया है। तो वहीं मुंबई और रत्नागिरी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी है। तो वहीं रायगढ़ में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है जिसके कारण इरशालबाड़ी गांव में तबाही मच गई है। अभी तक वहां से 5 शव और 75 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, अभी भी वहा पर कई लोगों के फंसने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Maharashtra Rain Live

LIVE Feed
Jul 20, 2023, 2:47 PM IST

मुंबई शहर में भारी बारिश

मुंबई शहर में भारी बारिश हुई, देखें सीधी तस्वीरें, लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।
Jul 20, 2023, 1:35 PM IST

आर्थिक सहायता देने का ऐलान

रायगढ़ हादसे में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान हुआ है, यहां पर भूस्खलन होने से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है।
Jul 20, 2023, 1:33 PM IST

रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रायगढ़, रत्नागिरी, महाबलेश्वर, पुणे, लोनावला और घाटमठ में आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
Jul 20, 2023, 1:32 PM IST

मुंबई में हो रही है बारिश

भारी बारिश की वजह से इस वक्त कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ, महाड, खेड़, चिपलून में कई इलाके जल मग्न हैं। इसी वजह से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें हो रही है।
Jul 20, 2023, 12:15 PM IST

समुद्र तटों और नालों से दूर रहें लोग

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने लोगों से समुद्र तटों और नालों से दूर रहने की अपील की है और मौसम विभाग ने सारे गाइडलाइंस को फॉलो करने को कहा है।
Jul 20, 2023, 10:39 AM IST

भारी बारिश का अलर्ट जारी

पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, सतारा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली , गोंदिया और मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
Jul 20, 2023, 9:27 AM IST

अमित शाह ने की सीएम शिंदे से बात

महाराष्ट्र के रायगढ़ में तेज बारिश से हुए भूस्खलन के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी से बात की।
Jul 20, 2023, 9:23 AM IST

डिप्टी सीएम फडणवीस

रायगढ़ लैंडस्लाइड से अबतक 75 लोगों का रेस्क्यू, 5 लोगों का शव बरामद: डिप्टी सीएम फडणवीस
Jul 20, 2023, 9:22 AM IST

Orange Alert जारी

मुंबईस ठाणे व पालघर जिलों में भारी बारिश हुई, आज भी यहां पर Orange Alert जारी है।
Jul 20, 2023, 9:21 AM IST

तुलसी उफान पर

मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में से एक, तुलसी उफान पर आ गई है।
Jul 20, 2023, 8:44 AM IST

इरशालबाड़ी गांव पहुंचे सीएम शिंदे

इरशालबाड़ी गांव पहुंचे सीएम शिंदे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है।
Jul 20, 2023, 8:43 AM IST

चार लोगों की मौत हो गई

रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए है।
Jul 20, 2023, 7:30 AM IST

इरशालवाड़ी गांव में भूस्खनल

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थितत खालापुरा तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खनल की खबर सामने आई है। घटना के बाद दो एनडीआरएफ की टीमों को रवाना कर दिया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भूस्खलन प्रभावित रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
Jul 20, 2023, 4:38 AM IST

मुंबई में बारिश का कहर जारी, आज सभी स्कूल बंद

बीएमसी आयुक्त आई.एस. चहल ने मुंबई शहर में भारी बारिश के मद्देनजर गुरुवार को सरकारी और निजी सहित शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया।
Jul 20, 2023, 12:44 AM IST

मुंबई के सायन इलाके में भारी बारिश

महाराष्ट्र के मुंबई में सायन इलाके में गंभीर जलजमाव देखा गया।
Jul 19, 2023, 11:28 PM IST

मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ।किंग सर्कल क्षेत्र का वीडियो सामने आया है।
Jul 19, 2023, 4:57 PM IST

मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी

20 जुलाई को भी घनघोर बारिश, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी।
Jul 19, 2023, 3:39 PM IST

बस सेवाएं बाधित नहीं

बारिश के कारण बेस्ट की बस सेवाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
Jul 19, 2023, 3:03 PM IST

मुंबई में भारी बारिश हो रही है

मुंबई में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से सेंट्रल रेलवे से कई ट्रेनें लेट चल रही हैं जिससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
Jul 19, 2023, 3:02 PM IST

22 जुलाई तक भारी बारिश

IMD का कहना है कि महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में 22 जुलाई तक भारी बारिश होगी इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।
Jul 19, 2023, 2:44 PM IST

हाईटाइड

मुंबई के मरीन ड्राइव पर हाईटाइड हुआ है, इस वक्त समुद्र में गहरी और ऊंची लहरें उठ रही हैं।
Jul 19, 2023, 1:51 PM IST

लोकल सेवा बाधित

ठाणे में भारी बारिश हो रही है, बदलापुर और अंबरनाथ खंड के बीच पानी भर जाने के कारण लोकल सेवा बाधित हो गई है। इस बारे में जानकारी मध्य रेलवे ने दी है। उसने कहा है कि बदलापुर और अंबरनाथ खंड की रूट सेवा सुबह 11 बजे से बंद है।
Jul 19, 2023, 1:32 PM IST

भारी से बहुत भारी बारिश

आईएमडी वैज्ञानिक सुनील कांबले ने कहा कि आज और कल रायगढ़ और मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश होगी।
Jul 19, 2023, 12:37 PM IST

रायगढ़ में भारी बारिश

रायगढ़ में भारी बारिश, पुलिस स्टेशन में घुसा पानी, देखें सीधी तस्वीरें।
Jul 19, 2023, 11:50 AM IST

ठाणे में भी तेज बारिश

ठाणे में भी तेज बारिश शुरू हो गई है। वंदना और स्टेशन रोड इलाके में जलजमाव हो गया है।
Jul 19, 2023, 11:47 AM IST

लोकल गाड़ियां लेट

बारिश की वजह से कई लोकल गाड़ियां 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।
Jul 19, 2023, 11:46 AM IST

गढ़चिरौली, चंद्रपुर में छाए हैं बादल

गढ़चिरौली, चंद्रपुर और कुछ आसपास के इलाकों में छाए हैं बादल,अलर्ट हुआ जारी।
Jul 19, 2023, 11:17 AM IST

रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी

IMD ने रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, सभी स्कूलों और कॉलेजों को आज बंद किया गया है।
Jul 19, 2023, 11:16 AM IST

मुंबई और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट

मुंबई शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को आना-जाने में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+