Maharashtra Weather Forecast : महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका, क्या फिर भीगेगी मुंबई? जानिए IMD अपडेट
Maharashtra Weather Foracast: पिछले हफ्ते बारिश ने जमकर महाराष्ट्र में तांडव मचाया था और एक बार फिर से राज्य में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में 4 अगस्त (शुक्रवार) को कई जिलों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

उसने ठाणे, पालघर और रत्नागिरी के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, हालांकि मुबंई में बारिश नहीं होने के आसार है लेकिन आस-पास के जिलों के असर के चलते यहां के कुछ स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है। इसलिए यहां पर 'ग्रीन अलर्ट' जारी है।
कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार
आईएमडी ने कहा है कि शुक्रवार को कोंकण-गोवा के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ मध्यम बरसात और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र-मराठवाड़ा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।
भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था
IMD ने नागपुर, जलगांव, सिंधुदूर्ग, औरंगाबाद, धुले, नंदुरबार और नासिक में भी हल्की बारिश होेने की बात कही है। बता दें कि पिछले हफ्ते रायगढ़ में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था, जिसकी वजह से 27 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। मौसम विभाग का अपडेट यही कह रहा है कि इस हफ्ते मौसम यहां पर भीगा -भीगा ही रहेगा इसलिए सबको अलर्ट रहने की जरूरत है।
आज यहां भी होगी बारिश
केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने के आसार हैं तो वहीं हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश और ओडिशा में भारी बारिश होने के आसार हैं। जबकि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो सकती है और यहां भी अलर्ट जारी किया गया है, जबकि असम और मिजोरम में भी भारी बारिश के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications