महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी के निलंबन पर अखिलेश यादव बोले- ये नकारात्मक सोच का बचकानापन है
Abu Azmi Suspended: औरंगजेब की तारीफ करने वाले महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को निलंबित कर दिया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा में चल रहे मौजूदा सत्र में उनके औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान पर जमकर हंगागा हुआ और निलंबन का प्रस्ताव रखा गया। जिसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर ने अबू आजमी को विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया।
सपा विधायक अबू आजमी को विधानसभा सत्र से निलंबित किए जाने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस कार्रवाई की आलोचना की है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अखिलेश यादव ने लिखा "अगर निलंबन का आधार विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा, तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अधीनता में क्या अंतर रह जाएगा? चाहे हमारे विधायक हों या सांसद, उनकी बेखौफ दानिशमंदी बेमिशाल (निडर बुद्धि बेजोड़) है। अगर कुछ लोग सोचते हैं कि 'निलंबन' से उन पर लगाम लगाई जा सकती है, तो यह उनकी नकारात्मक सोच का बचकानापन है..."! पोस्ट के अंत में अखिलेश यादव ने लिखा आजाद ख्याल कहें आज का...नहीं चाहिए भाजपा।
अबू आजमी ने औरंगजेब के बारे में क्या कहा था?
दरसअल, अबू आजमी ने3 मार्च को एक कार्यक्रम में कहा था कि औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था, उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। मैं औरंगजेब को क्रूर शासन नहीं मानता औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी, धर्म की नहीं लड़ाई नहीं थी। हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी। उन्होंने औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासन काल में मंदिरों का निर्माण करवाया। इसके साथ ही उन्होनें कहा औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है।
औरंगजेब की तारीफ कर बुरे फंसे अबू आजमी
बता दें औरंगजेब की तारीफ करते हुए अबू आजमी ने ऐसे समय में बयान दिया है जब विक्की कौशल की फिल्म छावा ने धूम मचा रखी है। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे शंभाजी पर आधारित फिल्म में औरंगजेब की क्रूरता की कहानी देखकर लोग आगबबूला हैं। ऐसे समय में अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ कर लोगों की भावनाओं को भड़का दिया और लोगों का गुस्सा बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications