Maharashtra NCP Crisis: सोनिया-राहुल गांधी समेत इन मुख्यमंत्रियों ने शरद पवार से की बात, दिया अपना समर्थन
Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को बड़ा भूचाल आ गया। शरद पवार के भतीजे अजीत पवार आज एनडीए में शामिल हो गए। उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। इसके बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है।
अजीत पवार ने शरद पवार को बहुत बड़ा झटका दिया है। उन्होंने एनसीपी से बगावत कर देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ मिल गए। अजीत पवार अब एनडीए का हिस्सा हो गए हैं। सियासी घटनाक्रम के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और स्टालिन ने शरद पवार से बात की है।

यह भी पढ़ें- NCP Crisis: कैसे देवेंद्र फडणवीस की गुगली पर क्लीन बोल्ड हो गए शरद पवार? जानिए












Click it and Unblock the Notifications