'ये पैसे ऐंठने का तरीका है',गर्लफ्रेंड पर कार चढ़ाने के आरोपी सीनियर ब्यूरोक्रेट के बेटे ने दी सफाई

मुंबई के ठाणे में इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह ने अपने प्रेमी अश्वजीत गायकवाड़ पर मारपीट और कार से कुचल कर जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इस मामले में अब अश्वजीत ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि प्रिया सिर्फ उसकी दोस्त है और पैसे ऐठने के लिए झूठे आरोप लगा रही है।

गायकवाड़, जो भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) ठाणे डिवीजन के अध्यक्ष और सीनियर ब्यूरोक्रेट के बेटे हैं। उन्होंने शुरूआती जांच के दौरान पुलिस से कहा कि वो (प्रिया) मेरी सिर्फ दोस्त थी। वो होटल में आकर जबरन मुझसे बात करने का दबाव बना रही थी, जब मना कर दिया तो वो नशे में हंगामा करने लगी।

Priya Singh Ashwajit Gaikwad

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार अश्वजीत का कहना है,"जो कुछ भी चित्रित किया गया है वह झूठ है। वह (प्रिया सिंह) सिर्फ मेरी एक दोस्त है।"

उन्होंने आगे कहा,"वह नशे की हालत में एक होटल में आई जहां मैं एक पारिवारिक समारोह में शामिल था और मुझे उससे बात करने के लिए मजबूर किया। जब मैंने मना कर दिया, तो उसने मुझे गाली देना शुरू कर दिया। जब मेरे दोस्तों ने मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उसने उनके साथ भी मारपीट की। जब मेरे ड्राइवर शेल्के ने मेरी कार स्टार्ट की ताकि वह एक तरफ हट जाए, वह गिर गई। दुर्घटना जानबूझकर नहीं की गई थी।"

साथ की गायकवाड़ ने कहा,"यह कुछ नहीं, बल्कि मुझसे पैसे ऐंठने का एक तरीका है। मैंने पहले भी उसे पैसे दिए हैं और मेरे पास सारे रिकॉर्ड हैं।"

क्या है पूरा मामला?
इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह का कहना है कि वो अश्वजीत गायकवाड़ के साथ बीते 5-6 सालों से रिलेशनशिप में है। प्रिया के कहना है कि मंगलवार की सुबह 4 बजे अश्वजीत का फोन आया और उसने एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने आगे बताया," वहां पहुंचने पर मैं कुछ दोस्तों से मिली और पाया कि मेरा बॉयफ्रेंड अजीब व्यवहार कर रहा था इसलिए मैंने उससे पूछा कि क्या सब कुछ ठीक है। इसके बाद उसने अकेले में बात करने के लिए जोर दिया।"

उन्होंने कहा कि वहां पहुंचने पर मैं कुछ दोस्तों से मिली और पाया कि मेरा बॉयफ्रेंड अजीब व्यवहार कर रहा था इसलिए मैंने उससे पूछा कि क्या सब कुछ ठीक है। इसके बाद उसने अकेले में बात करने के लिए जोर दिया।"

प्रिया उस समारोह से बाहर निकल गई और अश्वजीत का इंतजार करने लगी। प्रिया का कहना है कि अश्वजीत अपने दोस्तों के साथ बाहर आया और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा।

https://www.instagram.com/p/C01Dj5fJXtR/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

पीड़िता ने इस्टाग्राम पर लिखा कि मेरे बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने मेरे साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिस पर मैंने अपने बॉयफ्रेंड से कहा कि वह मेरा बचाव करें और गाली न दें। उसके बाद तो मेरी कल्पना से उलट कुछ अलग ही हुआ। मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे थप्पड़ मारा और मेरी गर्दन दबाने की कोशिश की। मैंने उसे बड़ी मुश्किल से दूर धकेलने की कोशिश की। मुझे पीटा गया, हाथ काटा, बाल खींचे और उसके दोस्त ने अचानक मुझे जमीन पर धक्का दे दिया।

पुलिस का कहना है कि जब प्रिया ने कार से फोन और अन्य सामान निकालने की कोशिश की तो अश्वजीत ने अपने ड्राइवर से उसे कुचलने के लिए कहा। दुर्घटना में प्रिया को गंभीर चोटें आईं हैं। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद, अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 279 (तेज गाड़ी चलाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+