महाराष्ट्र में आज भी होगी भारी बारिश, 129 लोगों की हुई मौत, मुंबई में दूध की सप्लाई भी ठप

महाराष्ट्र में आज भी होगी भारी बारिश, 129 लोगों की हुई मौत, मुंबई में दूध की सप्लाई भी ठप

मुंबई, 24 जुलाई: महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बारिश और भूस्खलन की वजह से पिछले 2 दिनों में महाराष्ट्र में 129 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें से सिर्फ बारिश की वजह से एक दिन में 61 लोगों की मौत हुई है। अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में आज शनिवार (24 जुलाई) को भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। आईएमडी ने महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और कोंकण तट और गोवा में शनिवार को भारी मात्रा में बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि भारी बारिश 50-60 किमी से 70 किमी तक प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जो कि दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर और गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के तटों पर होने की संभावना है।

Recommended Video

    Maharashtra Flood Update: Maharashtra में बाढ़ का कहर, कई जगह भूस्खलन से 136 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    भारी बारिश और बाढ़ की वजह से मुंबई में दूध की सप्लाई ठप

    भारी बारिश और बाढ़ की वजह से मुंबई में दूध की सप्लाई ठप

    भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कई इलाकों में दूध की सप्लाई और अन्य जरूरी सेवाएं ठप पड़ गई है। बाढ़ और भारी वर्षा की वजह से मुंबई और उसके आस-पास वाले इलाकों में दूध की सप्लाई शनिवार को नहीं होगी। कोल्हापुर जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ (केजेडएसडीयूएस) के स्वामित्व वाले ब्रांड गोकुल ने कहा है कि मुंबई में शनिवार को दूध के पाउच की आपूर्ति नहीं होगी।

    केजेडएसडीयूएस के अध्यक्ष विश्वास पाटिल ने कहा, "पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण में बारिश के कारण गुरुवार और शुक्रवार को दूध संग्रह काफी हद तक प्रभावित हुआ है। जहां एक दिन में हम 13 लाख लीटर दूध कलेक्ट करते हैं। उसके मुकाबले शुक्रवार को लगभग 2.5 लाख लीटर दूध की एकत्र कर पाए हैं।''

    पाटिल ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ से न केवल दूध का कलेक्शन प्रभावित हुआ है, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण इसका परिवहन भी ठप हो गया है, मुंबई की ओर जाने वाले कई राजमार्ग बंद हैं क्योंकि शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी थी। इसी वजह से हम शनिवार को अपने मुंबई उपभोक्ताओं को दूध के पाउच की आपूर्ति नहीं कर पाएंगे।

    महाराष्ट्र में इन इलाकों में बारिश ने मचाई ज्यादा तबाही

    महाराष्ट्र में इन इलाकों में बारिश ने मचाई ज्यादा तबाही

    महाराष्ट्र में पिछले दिनों हुई बारिश ने मुंबई समेत पुणे, कोल्हापुर सांगली और सतारा जिले में भारी तबाही मचाई है। पुणे मंडल के तहत 84,452 लोगों को शुक्रवार को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया था। सतारा भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन की घटनाओं से भी अधिक प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सतारा जिले के लिए एक नया रेड अलर्ट जारी किया है और कहा है कि 24 घंटे में जिले के पर्वतीय घाट इलाके में भारी मात्रा में बारिश होगी।

    40 सालों बाद महाराष्ट्र में ऐसी भयंकर बारिश

    40 सालों बाद महाराष्ट्र में ऐसी भयंकर बारिश

    महाराष्ट्र पिछले 40 वर्षों के बाद ऐसी भयंकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी। महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए भारतीय सेना को भी बुलाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+