Maharashtra Rain: मुंबई में Red Alert, ठाणे-पालघर में स्कूल बंद, Top Updates
Maharashtra Weather Updates: महाराष्ट्र में बारिश ने तांडव मचाया हुआ है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है। मायानगरी मुंबई समेत कई जिलों में आज भी भारी बारिश की आशंका है। मुंबई में Red Alert जारी है तो वहीं पालघर और ठाणे में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में आज महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। उसने मुंबई और आस-पास के जिलों में लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। आपको बता दें कि मुंबईकरों को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में से एक मोदक सागर इस वक्त ओवरफ्लो हो गई है।
मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ में बारिश का तांडव
गुरुवार से लगातार हो रही बारिश की वजह से मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ समेत कई जिलों के अलग-अलग स्थानों में पानी भर गया है। जिसकी वजह से सड़कों पर कई जगहों पर ट्रैफिक जाम भी लगा रहा, पश्चिमी और मध्य रेलवे की सेवाएं भी प्रभावित हुई क्योंकि रेलवे ट्रेक पर काफी पानी भर गया था। मुंबई के अंधेरी, कुर्ला, घाटकोपर, चेंबूर सबसे ज्यादा बारिश का दंश झेल रहे हैं।
पालघर में शनिवार के लिए 'रेड' अलर्ट जारी
IMD ने पालघर में शनिवार के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है तो वहीं मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है, जबकि नागपुर, जलगांव, सिंधुदूर्ग, औरंगाबाद, धुले, नंदुरबार और विदर्भ में कल के लिए भी 'येलो अलर्ट' जारीहै। प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है ।
आज यहां भी होगी बारिश
केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं आज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे राज्यों में बादल के बरसने के आसार हैं। जबकि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी भयंकर बारिश हो सकती है और यहां भी अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं आज असम में भी बरसात हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications