Rain Alert के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, CM शिंदे बोले- समय से पहले घऱ जा सकेंगे कर्मचारी

Maharashtra Rain Alert: भारी बारिश के अलर्ट के बीच महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दफ्तर से जल्द छुट्टी की परमिशन दे दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट के मद्देनजर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को आज ऑफिस से निर्धारित समय से पहले छुट्टी दी जाएगी।

Rain Alert

मुख्यमंत्री ने आपदा नियंत्रण कार्यालय में अधिकारियों के बीच जाकर खराब मौसम के अलर्ट के बीच तैयारियों का जायजा भी लिया। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार सीएम ने कहा, महाराष्ट्र में भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी कर्मचारी आज जल्दी घर जा सकते हैं।

सीएम एकनाथ शिंदे ने बारिश की स्थिति और नगर निगम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीएमसी आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+