Maharashtra Polls: धुले में पीएम मोदी की हुंकार- महाराष्ट्र की हर महिला को अघाड़ी वालों से रहना होगा सतर्क
Maharashtra assembly election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के तहत , प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे सप्ताह महाराष्ट्र में नौ रैलियां करेंगे, जिसकी शुरुआत पीएम मोदी ने शुक्रवार को धुले से कर दी है।
धुले में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी महा विकास अघाड़ी का मजाक उड़ाते हुए कहा इसके 'गाड़ी' में पहियों, ब्रेक की कमी है। उन्होंने कहा भाजपा, महायुति के प्रत्येक उम्मीदवार को आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है। पिछले ढाई वर्षों में जो देश की प्रगति हुई हैं उसे आपको रुकने नहीं देना है। हम मिलकर महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाएंगे और अगले पांच सालों में महाराष्ट्र को हम नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा केवल महायुति सरकार ही राज्य में आवश्यक सुशासन प्रदान कर सकती है। एमवीए की 'गाड़ी' में न तो पहिए हैं और न ही ब्रेक और ड्राइवर की सीट पर कौन बैठेगा, इसको लेकर लड़ाई चल रही है।
पीएम मोदी ने कहा एमवीए गठबंधन की राजनीति का लक्ष्य लोगों को लूटना है। उन्होंने कहा जब एमवीए जैसे लोग सरकार बनाते हैं, तो वे हर सरकारी नीति और विकास में बाधा डालते हैं। आप महाविकास अघाड़ी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में देख चुके हें।
हर महिला को अघाड़ी वालों से सतर्क रहना होगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पूरा महाराष्ट्र देख रहा हे कि कांग्रेस पार्टी और अघाड़ी वाले लोग महिलाओं को किस तरह गाली देने पर उतर आए हें। महिलाओं के लिए वो कैसे-कैसे अभद्र कमेंअ करके उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। महाराष्ट्र की बेटियां, माताएं और बहनें कभी भी अघाड़ी के लोगों को ऐसे कृत्य को माफ नहीं कर सकती हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा महाराष्ट्र की हर महिला को अघाड़ी वालों से सतर्क रहना होगा।
#WATCH | Dhule, Maharashtra: Addressing a public rally, PM Narendra Modi says, "BJP, Mahayuti, and each candidate of Mahayuti needs your blessings. The speed of development in Maharashtra in the last 2.5 years will be continued. We will take the growth of Maharashtra to new… pic.twitter.com/w9pA4VyAsU
— ANI (@ANI) November 8, 2024












Click it and Unblock the Notifications