Maharashtra Polls: राहुल गांधी बोले- भाजपा संविधान को खत्‍म करने के लिए गुप्‍त तरीके से काम कर रही

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्‍ट्र में 20 नवंबर को हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी रैलियों में राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच घमासान चरम पर है। भाजपा की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत अन्‍य दिग्गज नेता रैलियां कर रहे हैं। वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी रैलियां कर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले कर रहे हैं।

गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए पीएम मोदी और भाजपा पर संविधान और भारत के राष्‍ट्रीय प्रतीकों का अनादर करने का आरोप लगाया।

rahul

राहुल गांधी ने नांदेड़ और नंदूरबाद में रैली को संबोधित करते हुए कहा भाजपा संविधान को खत्‍म करने के लिए गुप्‍त तरीके से काम कर रही है। उन्‍होंने कहा संविधान गरीब लोगों के अधिकारों की रक्षा करता है और कांग्रेस इसकी रक्षा के लिए लड़ रही है।

25 अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ माफ कर दिया

राहुल गांधी ने कहा अगर पीएम मोदी ने संविधान पढ़ा होता तो वह अलग नीतियां अपनाते। उन्‍होंने कहा संविधान हमें अमीर और गरीब के बीच भेदभाव करना नहीं सिखाता है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने दावा कि पीएम मोदी ने 25 अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ माफ कर दिए लेकिन गरीबों और किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। संविधान आपको ये नहीं सिखाता।

इसके साथ ही पीएम मोदी की हाल की टिप्‍पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने संविधान पढ़ा ही नहीं इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं।

बता दें विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पिछले दिनों अपनी रैलियों और जनसभाओं में हाथ में संविधान की बुक लिए नजर आए थे। जिस पर पीएम मोदी ने दावा किया था कि राहुल गांधी संविधान के रूप में लेबल की गई "लाल किताब" दिखा रहे हैं वो किताब पूरी कोरी है, इसे उन्‍होंने कभी पढ़ा ही नहीं है।

वहीं पीएम मोदी के इस आरोप पर राहुल गांधी ने गुरुवार को महाराष्‍ट्र के नंदुरबार रैली को संबोधित करते हुए कहा "संविधान में भारत की आत्मा और बिरसा मुंडा, डॉ बीआर अंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों द्वारा परिकल्पित सिद्धांत शामिल हैं।" राहुल गांधी ने कहा पीएम मोदी को मेरे हाथ में दिख रही संविधान की किताब इसलिए कोरी लग रही है क्‍योंकि इसे उन्‍होंने कभी पढ़ा ही नहीं हैं।

बता दें राहुल गांधी द्वारा ले जाई गई संविधान की प्रति का रंग - रेड कवर की भी भाजपा नेताओं ने आलोचना की, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुझाव दिया कि यह "शहरी नक्सलियों और अराजकतावादियों" के लिए समर्थन का प्रतीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+