Love Story: इस मुस्लिम नेता की मां थी हिंदू, शादी के लिए बदला मजहब, गजब है इनकी दास्तां

Baba Siddique Love story: आज महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग कराई जा रही है। हर पार्टी ने चुनाव के लिए जोर-शोर से प्रचार किया है अब किसकी बात का असर सबसे ज्यादा लोगों पर हुआ है, इसका पता तो 23 नवंबर को तब चलेगा, जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे।

फिलहाल आपको बता दें कि इन 288 सीटों में एक वांद्रे ईस्ट विधानसभा सीट भी है, जहां से एनसीपी के जीशान सिद्दीकी, मनसे की तृप्ति बाला सावंत, शिवसेना यूबीटी के वरुण सरदेसाई और शिंदे की शिवसेना के कुणाल सरमलकर चुनावी मैदान में हैं।

Love Story

जीशान सिद्दीकी की वजह से ये सीट बहुत ज्यादा चर्चा में है। आपको बता दें कि कांग्रेस से एनसीपी में आए जीशान सिद्दीकी महाराष्ट्र के चर्चित नेताओं में से एक रहे बाबा सिद्दीकी के सुपुत्र हैं।

बाबा सिद्दीकी की बदमाशों ने की हत्या, जीशान ने खोया पिता को

बाबा की 12 अक्तूबर 2024 को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्धिकी बॉलीवुड सितारों के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय थे, वो और उनका परिवार अभिनेता सलमान खान और संजय दत्त के काफी करीब रहा है।चुनाव से एक महीने पहले अपने पिता को खोने वाले जीशान के लिए ये चुनाव काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका चुनावी परिणाम ही उनके आगे के सियासी पारी की रूपरेखा को तय करेगा।

Love Story

अजीत पवार की एनसीपी में हुए जीशान शामिल

आपको बता दें कि जीशान सिद्दीकी को अगस्त में महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। वे 25 अक्टूबर 2024 को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौजूदगी में अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हुए थे।

जीशान की मां मुस्लिम नहीं थीं, बाबा के लिए बदला मजहब

अपने पिता के काफी करीब रहे जीशान का जीवन काफी लग्जरी भरा रहा है। उनके पिता बाबा सिद्दीकी ने शहज़ीन सिद्दीकी से शादी की थी लेकिन आपको जानकर अचरज होगा कि जीशान की मां मुस्लिम नहीं थीं, उन्होंने बाबा सिद्धिकी से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया था।

बाबा से बेइंतहा मोहब्बत करती थी अलका, बनीं शहजीन

उनका असली नाम अलका बिंद्रा था, वो निकाह के बाद शहजीन बन गईं। वो बाबा से बेइंतहा मोहब्बत करती थीं और इसी वजह से उन्होंने अपना मजहब भी बदल लिया था। देखने में बेहद खूबसूरत शहजीन अपने पति के साथ हर पार्टी और इवेंट में दिखाई पड़ती थीं। वो भी बॉलीवुड के लोगों में काफी चर्चित रही हैं। उन्हें और बाबा को शादी से दो बच्चे जीशान और आर्शिया हैं।

बाबा सिद्धिकी की मौत से दुखी है पूरा परिवार

29 जुलाई 1989 जन्मी बेटी अर्शिया एक डॉक्टर हैं और वो भी अपने अब्बाजान के काफी करीब रही हैं। बाबा सिद्धिकी की मौत से उनका पूरा परिवार सदमे में है। इसी सदमे के बीच जीशान चुनावी दंगल में उतरे हैं। देखते हैं कि जनता का साथ उन्हें मिलता है कि नहीं।

जीशान ने 2019 के चुनावों में मुंबई के वंद्रे से जीत दर्ज की थी

गौरतलब है कि सिद्दीकी ने रीजेंट यूनिवर्सिटी लंदन से Global Management & Public Leadership में मास्टर्स किया है। आपको बता दें कि जीशान ने 2019 के चुनावों में मुंबई के वंद्रे से जीत दर्ज की थी। उन्होंने शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर को हराकर 38,337 वोट हासिल किए, जो मुंबई के तत्कालीन मेयर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+