Love Story: 13 साल की बाली उम्र में दिया दिल, 6 साल तक किया डेट, गजब है इस खूबसूरत नेता की प्रेम कहानी

Shaina NC Love Story: 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं, इस इलेक्शन के लिए सभी दलों ने एंड़ी -चोटी का दम लगाया है। कल तक भाजपा का लोकप्रिय चेहरा रहीं शाइना एन सी भी इस बार चुनावी दंगल में उतरी हैं।

हालांकि वो भाजपा के टिकट पर नहीं बल्कि शिंदे की सेना के टिकट पर मुंबादेवी से चुनाव लड़ रही हैं।आपको बता दें कि वो पिछले 20 साल से भाजपा में थीं और बीजेपी की स्टार प्रवक्ता में से एक रही हैं।

Love Story

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तक अपनी पहुंच रखने वाली शाइना एनसी को शिवसेना ने मुंबादेवी से टिकट दिया है। चुनाव से पहले हुआ ये राज्य का बहुत बड़ा उलटफेर था।

राजनीति के ग्लैमरस चेहरों में से एक रही शाइना एनसी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं और फिल्मी जगत में भी अपनी एक खास पहचान रखती हैं। हालांकि उन्होंने भले ही दल बदला है लेकिन वो 20 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए वह महायुति गठबंधन का ही हिस्सा है।

13 साल की बाली उम्र में दिया दिल, 6 साल तक किया डेट

शाइना की सोशल मीडिया पर एक तगड़ी फॉलोअर्स की लिस्ट है, वो 'ब्यूटी विद ब्रेन' कही जाती हैं,इन्होंने मशहूर बिल्डर और जैन समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मनीष मुनोत से शादी की है। आपको जानकर हैरत होगी कि शाइना को मनीष से प्यार तब हुआ जब वो मात्र 13 साल की थी। दरअसल दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे, करीब 6 साल तक डेट करने के बाद दोनों की शादी हुई, जिसमें नामी-गिरामी लोग शामिल हुए थे।

बेटा अयाना और बेटी शनाया

इस शादी से दो बच्चे (बेटा अयाना और बेटी शनाया) है। शाइना जहां सोशल मीडिया का चर्चित हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर उनके पति थोड़ा पब्लिक प्लेटफार्म से दूर रहते हैं। शाइन काफी पढ़ीलिखी नेता हैं उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान में डिग्री और न्यूयॉर्क में फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइन का कोर्स किया है।

शाइना काफी पढ़ीलिखी नेता हैं उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान में डिग्री और न्यूयॉर्क में फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइन का कोर्स किया है।

साल 2013 में वो बीजेपी की प्रवक्ता बनीं

साल 2024 में वो दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे के कहने पर भाजपा में शामिल हुई थीं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के कोषाध्यक्ष के रूप में काम किया। साल 2013 में वो बीजेपी की प्रवक्ता बनी थीं जिसके बाद उन्होंने कई डिबेट में दिग्गजों की बोलती बंद कर दी थी। वो अपने 'आई लव मुंबई' और 'जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन' चैरिटी शो के लिए भी जानी जाती हैं।

महाराष्ट्र चुनाव 2024 : मुंबादेवी मुकाबला

आपको बता दें कि मुंबादेवी निर्वाचन क्षेत्र में शाइना एनसी का मुकाबला मौजूदा कांग्रेस विधायक अमीन पटेल से होगा, वो लगातार साल 2009 से इस सीट पर जीत रहे हैं । अभी तक के रोल में तो शाइना ने खुद को अव्वल साबित किया है अब देखते हैं कि चुनावी दंगल में उनके हाथ जीत की ट्रॉफी लगती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+