'तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा, सिर्फ पोस्टर लगाने से CM नहीं बनते', अजित पवार पर एकनाथ शिंदे का तंज
Maharashtra Politics: अजित पवार के बीजेपी का दामन थामने की अटकलों के बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पोस्टर लगाने भर से सीएम नहीं बना करते।

मुख्यमंत्री में एक बार फिर सियासी उलटफेर की स्थिति बनती नजर आ रही है। इसी बीच सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी नेता जयंत पाटिल के बयान पर पलटवार किया है। एकनाथ शिंदे ने करारा जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष में सीएम पद के लिए होड़ शुरू हो गई है. महा विकास अघाड़ी (MVA) 'तीन तिगाड़ा काम बड़ा' है। जनता तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता। हम जनसेवक हैं और जनसेवा करते रहेंगे।
दरअसल, बीते दिनों सांगली के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक जयंत पाटिल ने महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री एनसीपी से होने का ऐलान किया था। कहा था कि वर्तमान में महा विकास अघाड़ी और एनसीपी को राज्य से भारी समर्थन मिल रहा है। ऐसे में अगला सीएम एनसीपी से ही होगा।
पवार होंगे नेक्स्ट सीएम ?
हालांकि, सियासी गलियारों में अजित पवार के बीजेपी का दामन थामने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य में जगह-जगह अजित पवार के सीएम बनने के लेकर पोस्टर लगाए गए थे। जिसपर पवार ने सफाई देते हुए कहा था कि ये सब बंद होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट को लेकर मामला चल रहा है। कोर्ट के फैसले के बाद ही कुछ कहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications