Fact Check: उद्धव ठाकरे ने क्या सरकार बचाने के लिए देवेंद्र फडणवीस से साधा संपर्क? शिवसेना ने दिया जवाब

मुंबई, 28 जून: पिछले काफी दिनों से महाराष्ट्र के अंदर सियासी संकट जारी है और शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे के साथ कई विधायक असम के गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं। इस राजनीतिक संकट के बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी दावा किया गया था कि सरकार बचाने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क साधा था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा किए जा रहे दावों को शिवसेना ने पूरी तरह से नकार दिया है।

maharashtra political crisis news Shiv Sena leader Uddhav Thackeray Devendra Fadnavis Fact Check

क्या इस्तीफा देने वाले थे उद्धव ठाकरे?
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट से बाहर निकलने के लिए उद्धव ठाकरे ने बीजेपी नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस से संपर्क साधा था। ठाकरे ने फोन पर बातचीत करते हुए पैचअप करने की कोशिश भी की थी। ऐसा भी दावा किया गया था कि उद्धव ठाकरे 22 जून को शाम 5 बजे इस्तीफा देने के लिए तैयार थे क्योंकि यह स्पष्ट था कि महाराष्ट्र सरकार के सामने राजनीतिक संकट का "कोई रास्ता नहीं" था। लेकिन एमवीए सहयोगियों ने उन्हें इस्तीफा नहीं देने के लिए मना लिया।

शिवसेना ने ऐेसे दावों का नकारा
शिवसेना के प्रवक्ता हर्षल प्रधान ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने सरकार को बचाने के लिए देवेंद्र फडणवीस को फोन किया था, कुछ ऐसी खबरें चल रही हैं। लेकिन यह खबर केवल गुमराह करने के लिए है। उद्धव ठाकरे को जो भी कहना है, वह सार्वजनिक रूप से बोलते हैं।' शिवसेना के प्रवक्ता ने दोनों नेताओं के बीतचीत का खंडन करते हुए कहा है कि उद्धव और फडणवीस के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

शरद पवार ने बढ़ाई उद्धव की ह‍िम्‍मत
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया गया था कि 22 जून को उद्धव ठाकरे फेसबुक लाइव के बाद इस्तीफा भी देने वाले थे। लेकिन जिस तरह से शरद पवार उनके पीछे खड़े हुए, उससे उनकी हिम्मत बढ़ी। फिर एकनाथ शिंदे की बगावत में कुछ कानूनी खामी भी दिखी। इसके बाद ठाकरे की रणनीति बदल गई।

एकनाथ शिंदे ने बुलाई बागी विधायकों की बैठक
इस बीच, शिवसेना से बागी नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे ने आगे की कार्य योजना पर चर्चा करने के लिए बागी विधायकों की आज बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक आज उनसे कोई अहम फैसला लेने की उम्मीद है। निर्दलीय विधायक बहुत जल्द महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, ऐसी खबर है कि बागी विधायकों गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में 5 जुलाई तक ठहरने (रुकने) की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+