Maharashtra NCP: सोनिया दूहन को NCP चीफ शरद पवार ने प्रभारी बनाया

Maharashtra NCP leaders Live Update: महाराष्ट्र में एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है, जहां रविवार को एनसीपी टूट गई। शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने कई विधायकों के साथ BJP को समर्थन दे दिया। साथ ही राजभवन में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वहीं NCP नेता छगन भुजबल, दिलीप पाटिन, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे और धर्माराव सहित कुल 9 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस घटनाक्रम के बाद से शरद पवार एक्टिव हैं, वो बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे। पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

ncp

LIVE Feed
Jul 04, 2023, 2:50 AM IST

छगन भुजबल की सीएम शिंदे से मुलाकात

महाराष्ट्र: एनसीपी नेता छगन भुजबल ने 3 जुलाई को मुंबई के वर्षा निवास में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। छगन भुजबल के साथ उनके भतीजे पूर्व सांसद समीर भुजबल भी मौजूद थे. छगन भुजबल 2 जून को अजित पवार के साथ सरकार में शामिल हुए थे.
Jul 03, 2023, 11:47 PM IST

महाराष्ट्र CM को टीएस सिंह देव का जवाब

छत्तीसगढ़: रायपुर में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने महाराष्ट्र CM के ट्रिपल इंजन वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,"इंजन कमजोर होंगे इसलिए 3 लग रहे हैं। हम तो सहयोगी डिब्बों की तरह मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में काम कर रहे हैं। वहां शायद इंजन में कुछ कमजोरी है जिसके चलते उन्हें(भाजपा) जरूरत पड़ रही है।"
Jul 03, 2023, 9:40 PM IST
महाराष्ट्र

शरद पवार ने सोनिया दूहन को सौंपी कमान!

शरद पवार ने सोनिया दूहन को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नई दिल्ली केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया।
शरद पवार ने सोनिया दूहन को सौंपी कमान!
Jul 03, 2023, 8:36 PM IST
महाराष्ट्र

शरद पवार ने एसआर कोहली का नाम हटाने का आदेश दिया

शरद पवार ने कहा, "मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एसआर कोहली का नाम औपचारिक रूप से हटाने का आदेश देता हूं। कोहली को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बाहर कर दिया गया।"
Jul 03, 2023, 7:11 PM IST
महाराष्ट्र

शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निकाला

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निकाल दिया है।
Jul 03, 2023, 6:00 PM IST
महाराष्ट्र

जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड को अयोग्य घोषित करने की मांग, अजित पवार ने विधानसभा स्पीकर को लेटर भेजा

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा, मुझे मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि हमारे 9 विधायकों पर कार्रवाई की गई है। इस संदर्भ में, हमने जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड को अयोग्य घोषित करने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को एक आवेदन भेजा है। सांसद प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि हम जयंत पाटिल को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर रहे हैं और उनकी जगह मैं सुनील तटकरे को एनसीपी का महाराष्ट्र अध्यक्ष नियुक्त कर रहा हूं।
Jul 03, 2023, 5:41 PM IST
महाराष्ट्र

शरद पवार हमारे गुरु, आशीर्वाद दें: प्रफुल्ल पटेल

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, हम शरद पवार से हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि वह हमें अपना आशीर्वाद दें क्योंकि वह हमारे गुरु हैं।
Jul 03, 2023, 5:35 PM IST
महाराष्ट्र

अजित पवार का दावा- उन्हें अधिकांश NCP नेताओं का समर्थन

डिप्टी सीएम अजित पवार ने दावा किया है कि उन्हें अधिकांश NCP नेताओं का समर्थन हासिल है। पवार ने कहा कि समर्थन के कारण ही वे उपमुख्यमंत्री बने हैं।
Jul 03, 2023, 5:30 PM IST

शरद पवार NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे: अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि शरद पवार NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। बता दें कि अजित की अगुवाई में कई एनसीपी नेताओं ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार का दामन थाम लिया है।
Jul 03, 2023, 5:29 PM IST
महाराष्ट्र

सुनील तटकरे NCP के नए प्रदेश चीफ, बैठक बुलाई

सुनील तटकरे ने कार्यभार संभालने के बाद कहा, मैंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। मैं महाराष्ट्र में पार्टी को मज़बूत करूंगा। मैंने पार्टी के सभी नेताओं को विश्वास में लिया है। मैंने सभी विधायकों और ज़िला परिषद नेताओं की बैठक भी बुलाई है।
Jul 03, 2023, 5:27 PM IST
महाराष्ट्र

अजित पवार विधानसभा में विधायक दल के नेता: प्रफुल्ल पटेल

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, उन्होंने अजित पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।
Jul 03, 2023, 5:19 PM IST
महाराष्ट्र

प्रफुल्ल पटेल ने बताया, नए पदाधिकारी क्या करेंगे?

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अनिल भाईदास पाटिल को महाराष्ट्र विधानसभा में राकांपा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। सुनील तटकरे को पार्टी में संगठनात्मक बदलाव करने का अधिकार होगा।
Jul 03, 2023, 5:14 PM IST
महाराष्ट्र

सुनील तटकरे NCP के नए प्रदेश अध्यक्ष बने

महाराष्ट्र में राजनीति तेजी से बदल रही है। सुनील तटकरे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने नियुक्ति की घोषणा की।
Jul 03, 2023, 5:08 PM IST
महाराष्ट्र

बेटी के लेटर पर पवार ने फौरन लिया एक्शन, बागियों के नाम काटे जाएंगे

NCP की कार्यकारी अध्यक्ष बेटी के लेटर पर पिता और पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने फौरन एक्शन लिया। उन्होंने कहा कि बगावत करने वाले नेताओं- प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नाम एनसीपी से काटे जाएंगे।
Jul 03, 2023, 4:56 PM IST
महाराष्ट्र

NCP ने राज्य अनुशासन समिति के प्रस्ताव के संबंध में पत्र भेजा

महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर के बीच राकांपा ने अजित पवार और 8 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू की है। इसके लिए NCP ने राज्य अनुशासन समिति के प्रस्ताव के संबंध में पत्र भेजा है।
Jul 03, 2023, 4:37 PM IST
महाराष्ट्र

बगावत पर NCP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने दिखाए सख्त तेवर

एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने पार्टी प्रमुख शरद पवार को पत्र लिखकर सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को अयोग्य ठहराने की मांग की है।
Jul 03, 2023, 4:11 PM IST

बागियों के साथ देने वालों पर कार्रवाई

एनसीपी ने अकोला जिला के अध्यक्ष विजय देशमुख और मुंबई विभाग के कार्याध्यक्ष नरेंद्र राणे को उनके पद से हटा दिया। वो शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।
Jul 03, 2023, 4:10 PM IST

एक्शन के मूड में एनसीपी

एनसीपी की अनुसाशन समिति ने 9 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता का प्रस्ताव पारित किया। जिसमें अजित पवार का नाम भी शामिल है।
Jul 03, 2023, 3:34 PM IST

बागियों पर होगी कार्रवाई

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को उन विधायकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने का अधिकार है, जिन्होंने कल महाराष्ट्र कैबिनेट में शपथ ली।
Jul 03, 2023, 3:33 PM IST

जांच एजेंसियों के जरिए एनसीपी तोड़ी- बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से शिवसेना को तोड़ा। शिवसेना में आधा दर्जन से अधिक नेता थे जिनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसी जांच कर रही थी। सभी लोग उनके(भाजपा) साथ गए तो अब जांच बंद हो गई। अभी कुछ दिन पहले ही NCP के नेता के घर छापा पड़ा, वो जैसे ही NCP छोड़कर आए तो उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल गई।
Jul 03, 2023, 2:49 PM IST

स्टालिन ने दिया समर्थन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज NCP अध्यक्ष शरद पवार से बात की और उन्हें अपना समर्थन दिया।
Jul 03, 2023, 2:48 PM IST

NCP दफ्तर से हटाई गई प्रफुल्ल पटेल की फोटो

दिल्ली में राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस कार्यालय से एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल का फोटो फ्रेम हटाया गया।
Jul 03, 2023, 2:36 PM IST

सिंबल किसके पास?

अजित पवार ने दावा किया था कि वो अब शिंदे गुट की तरह पार्टी के सिंबल पर भी दावा ठोकेंगे। इस पर जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि पवार साहब ने कल ही साफ कर दिया था कि असली एनसीपी उनके पास है। उन्होंने उसको बनाया था।
Jul 03, 2023, 2:35 PM IST

सिर्फ 8 विधायक अजित के साथ- एनसीपी

जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि सिर्फ 9 एनसीपी विधायकों ने शपथ ली है। बस वही अजित पवार के साथ हैं, बाकी किसी को उस गुट में विश्वास नहीं। अगले दो दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी।
Jul 03, 2023, 1:25 PM IST

महबूबा ने पीएम पर साधा निशाना

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आप कहते हैं कि NCP के लोग ही सबसे ज्यादा भ्रष्ट हैं और बाद में आप उन्हें अपने पार्टी में शामिल कर रहे हैं तो आप संविधान की धज्जियां तो उड़ा ही रहे हैं इसके साथ ही लोकतंत्र की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे विपक्ष की एकता कम नहीं होगी बल्कि और बढ़ेगी। जिनको आप कल तक भ्रष्ट बोलते थे आज सरकार बनाने के लिए उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर रहें...इनकी करनी और कथनी में बहुत अंतर है।
Jul 03, 2023, 1:24 PM IST

स्पीकर से मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस के आवास पहुंचे। वहां पर फडणवीस, अजित पवार से उन्होंने मुलाकात की।
Jul 03, 2023, 12:49 PM IST

NCP के महाराष्ट्र अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि हमने कल विधानसभा के अध्यक्ष के यहां याचिका दी थी। आज सुबह उन्होंने मुझसे बात की और कहा कि मैं जल्द इसे पढ़कर निर्णय करता हूं। हमने उनसे अनुरोध किया है कि वो हमें जल्द सुनवाई की तारीख दे। हमारे पास 44 विधायक हैं। जो गए हैं उनको हम वापस आने का पूरा मौका देते हैं।
Jul 03, 2023, 12:47 PM IST

फडणवीस से मिलने पहुंचे अजित

महाराष्ट्र के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री अजित पवार, NCP नेता छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के आवास पर पहुंचे।
Jul 03, 2023, 12:13 PM IST

देश में कई जगह गिराई गई सरकार- पवार

शरद पवार ने कहा कि हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र की सेवा कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने हमारी सरकार गिरा दी। देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही हुआ।
Jul 03, 2023, 12:12 PM IST

समाज के बीच पैदा की जा रही दरार-पवार

NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि आज देश और महाराष्ट्र में कुछ समूहों द्वारा जाति और धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा की जा रही है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+