पाकिस्तान का शहर दुनिया में सबसे अधिक प्रदूषित, लाहौर में एक्यूआई पहुंचा 1900, स्कूल बंद रखने का आदेश
World Most Polluted City Pakistan Lahore:भारत के कई शहर इन दिनों गंभीर वायु प्रदूषण की समस्या का सामना कर रहे हैं, खासकर दिवाली पर पटाखों के फटने से स्थित में बदलाव हुआ है। लेकिन एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर पाकिस्तान का लाहौर है, जहां शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर 1900 तक पहुंच गया।
लाहौर में सभी स्कूल-कॉलेज बंद
आईक्यू एयर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लाहौर में हालात इतनी गंभीर हो गए हैं कि प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए भी कहा गया है। पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरयम नवाज ने इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि प्राथमिक विद्यालयों को एक हफ्ते तक बंद रखा जाएगा और लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

भारत पर आरोप
पाकिस्तान की सरकार ने लाहौर के निवासियों को घर में रहने और खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने की सलाह दी है। इसके अलावा, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री मरयम नवाज ने भारत पर आरोप लगाया है कि भारत से आने वाली हवाओं के कारण लाहौर में प्रदूषण की स्थिति और बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान बिना भारत से बातचीत के संभव नहीं है, और इस मुद्दे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के माध्यम से बातचीत की जाएगी।
अन्य प्रदूषित शहरों की सूची
आईक्यू एयर की सूची में लाहौर के अलावा भारत की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, दुबई, ढाका, काहिरा और चीन के वुहान जैसे शहरों के नाम भी शामिल हैं।
इस बढ़ते प्रदूषण के बीच लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा और जीवनशैली पर गहरा असर पड़ने की आशंका है। विश्व समुदाय का मानना है कि इस स्थिति को लेकर सभी देशों में जागरूकता बढ़ाने और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें दिल्ली वालों ने दीपावली पर जमकर फोड़े पटाखे, AQI पहुंचा 360, प्रदूषण से निपटने तैयार किया गया प्लान












Click it and Unblock the Notifications