'शादी कर के फंस गया यार...' जुड़वा बहनों से शादी करने वाले युवक पर दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला?

महाराष्ट्र के सोलपुर में दो सगी बहनों पिंकी और रिंकी से शादी करने वाले दूल्हे अतुल के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। दूल्हे अतुल पर यह केस इसलिए दर्ज किया गया है कि उसने दो शादियां की है।

Unique marriage of two sisters in Maharashtra

Unique marriage of two sisters in Maharashtra: साल 1997 में जुदाई फिल्म आईं थी, जिसका 'शादी करके फंस गया यार...अच्छा खासा था कंवारा' सॉन्ग काफी हिट हुआ था। तो वहीं, अब ऐसा ही एक अनोखा मामला महाराष्ट्र के सोलपुर से सामने आया है। यहां एक शख्स ने दो सगी बहनों से शादी रचा ली, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन, सगी बहनों से दोहरी शादी अब दूल्हे के लिए मुसीबत बन गई है। दरअसल, दूल्हे के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर ली है।

दूल्हे अतुल ने दो सगी बहनों से की शादी

दूल्हे अतुल ने दो सगी बहनों से की शादी

दो सगी बहनों से शादी करने का यह अनोखा मामला महाराष्ट्र के सोलपुर से सामने आया है। जो अब चर्चा का विषय बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हा अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है और मुंबई में उसका ट्रैवर एजेंसी का काम है। वहीं, पिंकी और रिंकी दोनों सगी बहने है और आईटी इंजीनियर हैं। दोनों बहन मुंबई में रहती हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले पिंकी और रिंकी के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए बहनों ने अतुल की कार का इस्तेमाल किया था।

ऐसे शुरू हुआ था प्यार

ऐसे शुरू हुआ था प्यार

इलाज के दौरान रिंकी और पिंकी के पिता का निधन हो गया था। लेकिन, दोनों बहनों की दोस्ती अतुल से हो गई। अतुल का दानों बहनों के घर आना-जाना भी बढ़ गया। इसी बीच अतुल ने दोनों बहनों से शादी करने की इच्छा जताई। जिसपर दोनों बहनों पिंकी और रिंकी ने हां कर दी। पिंकी और रिंकी ने बताया था कि हम दोनों ने ही अतुल से शादी करने का फैसला किया, क्योंकि हम बचपन से एक ही घर में एक साथ रह रही थीं। इसके बाद दोनों के घरवालों से बात हुई। बच्चों की खुशी के आगे वे भी इस शादी के लिए राजी हो गए।

सोशल मीडिया पर वायल हुआ शादी का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायल हुआ शादी का वीडियो

पिंकी और रिंकी की बीते शुक्रवार (02 दिसंबर) को अतुल से शादी धूमधाम के साथ हो गई। इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अब ये शादी करके दूल्हा अतुल मुसीबत में पड़ गया है। दरअसल, शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने पूछने लगे कि क्या ये शादी लीगल है? इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूल्हे अतुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 494 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

क्या कहा पुलिस ने

एसपी ग्रामीण सोलापुर सरदेश पांडे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने कहा, हम कोर्ट की अनुमति लेंगे और इस मामले की जांच आगे बढ़ाएंगे। कानून के मुताबिक, एक शख्स एक समय में केवल एक ही महिला से विवाह कर सकता है। हमें जानकारी मिली है कि दोनों बहनें आपस में काफी करीब हैं और एक साथ रहना चाहती हैं। मामले में आगे की जां चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+