बहस करने पर युवक ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली, खुद भी चलती गाड़ी के आगे कूदा
मुंबई, 29 सितंबर। लोग आवेश में आकर अक्सर ऐसा कदम उठा लेते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बाद में पश्चतावा होता है। हालांकि, वे चाहकर भी इसे ठीक नहीं कर पाते हैं और खुद को भी नुकसान पहुंचा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पालघर से आया है। यहां पर एक युवक ने किसी बात पर झगड़ा होने की वजह से गर्लफ्रेंड को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, बाद में युवक चलती गाड़ी के आगे कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

बोईसर पुलिस के मुताबिक बुधवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कृष्णा यादव की अपनी प्रेमिका नेहा महतो के साथ बोइसर के टीआईएमए अस्पताल के पास किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते ही बहस इतनी बढ़ गई कि कृष्णा ने नेहा को गोली मार दी। गोली लगते ही नेहा जमीन पर गिर गई। इसके बाद कृष्णा उसे वहीं पर छोड़कर भाग गया और मौके से करीब 500 मीटर की दूरी पर वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के वाहन के आगे कूद गया।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के वाहन के आगे कूदने की वजह से उसे सिर में गंभीर चोट आ गई। इसके बाद वहां, मौजूद लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल आईडी से दोनों की पहचान कर ली गई। वहीं, पिस्टल को भी रिकवर कर लिया गया है। कृष्णा ने ऐसा क्यों किया इसके वजहों की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब प्रेमिका या पत्नी से किसी भी बात को लेकर बहस की वजह से ऐसा वाकया हुआ है। इससे पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। बीते दिनों महाराष्ट्र में ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर कर हत्या कर दी थी, क्योंकि उसकी पत्नी बुर्का नहीं पहनना चाहती थी।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: थर्ड जेंडर को राहत, आवासीय-पहचान पत्र न होने पर राशन कार्ड से नहीं रहेंगे वंचित, प्रस्ताव जारी












Click it and Unblock the Notifications