महाराष्ट्र: थर्ड जेंडर को राहत, आवासीय-पहचान पत्र न होने पर राशन कार्ड से नहीं रहेंगे वंचित, प्रस्ताव जारी
महाराष्ट्र सरकार ने थर्ड जेंडर के लोगों को बड़ी राहत दी है। शिंदे सरकार ने राशन कार्ड के लिए आवेदन करने पर आवासीय और पहचान प्रमाण पत्र की छूट देने का प्रस्ताव जारी किया। यह छूट थर्ड जेंडर के लोगों को मिलेगी।
मुंबई, 28 सितंबर: महाराष्ट्र सरकार ने थर्ड जेंडर के लोगों को बड़ी राहत दी है। शिंदे सरकार ने राशन कार्ड के लिए आवेदन करने पर आवासीय और पहचान प्रमाण पत्र की छूट देने का प्रस्ताव जारी किया। यह छूट थर्ड जेंडर के लोगों को मिलेगी।

सरकार ने कहा कि अब उनके आवेदन पर विचार किया जाएगा, यदि उनके नाम राज्य एड्स नियंत्रण समिति में पंजीकृत है या उनके पास मतदाता पहचान पत्र है, जहां उन्हें थर्ड जेंडर के व्यक्तियों के रूप में पहचाना गया है। थर्ड जेंडर का प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्हें आवासीय और पहचान प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी।
सरकार लगातार थर्ड जेंडर के लोगों की सुविधा के लिए काम रही है। टॉयलेट, आवास समेत कई जरूरी सुविधाओं के ऊपर ध्यान दे रही है। इससे पहले राज्य शासन ने थर्ड जेंडर समुदाय के लिए प्रघानमंत्री आवास योजना में आरक्षण की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: माओवादियों के छक्के छुड़ाएंगे थर्ड जेंडर, बस्तर फाइटर्स फोर्स में हुई भर्ती












Click it and Unblock the Notifications