Maharashtra Next CM: अजित पवार क्यों चाहते हैं कि देवेंद्र फडणवीस बनें मुख्यमंत्री?

Maharashtra Next CM: महाराष्ट्र में अगले मुख्यमंत्री के लिए लॉबिंग करने वालों में एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का भी नाम आ रहा है। जानकारी के मुताबिक आरएसएस के साथ वे भी चाहते हैं कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनें। देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र में बीजेपी की सबसे बड़ी जीत का एक मुख्य किरदार माना जा रहा है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार आरएसएस और अजित पवार दोनों ही भाजपा नेता फडणवीस को अगला सीएम बनाने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। पवार ने अपनी पार्टी के नव-निर्वाचित विधायकों के साथ एक बैठक की। इसमें चर्चा की गई कि 132 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है और 288 सीटों वाले सदन में 234 सीटें जीतकर महायुति ने बड़ी बहुमत हासिल की है।

Maharashtra Next CM

इस वजह से अजित पवार चाहते हैं कि फडणवीस बनें सीएम
रिपोर्ट में एनसीपी सूत्रों से मिले संकेतों के आधार पर बताया गया है कि अजित पवार सीएम एकनाथ शिंदे की तुलना में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री के रूप में ज्यादा सहज हैं। इसलिए अगर, बीजेपी फडणवीस को विधायक दल का नेता चुनती है और उन्हें सीएम पद पर नियुक्त किया जाता है तो उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra Election Result: कांग्रेस-BJP,दोनों शिवसेना और NCP, सीधी लड़ाई में कैसा रहा नतीजा?

एक वरिष्ठ एनसीपी नेता ने नाम नहीं जाहिर होने देने की शर्त पर कहा, 'बैठक में यह भी चर्चा हुई कि अगर जरूरत पड़ी तो वह प्रस्ताव भी पास करेंगे और श्री फडणवीस को सीएम बनाने का समर्थन करेंगे। हम भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद हमारी पार्टी में फैसला लिया जाएगा।'

आरएसएस भी चाहता है कि फडणवीस ही बनें सीएम-रिपोर्ट
सिर्फ बीजेपी की सहयोगी ही नहीं, आरएसएस को भी लगता है कि फडणवीस को ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए। एक वरिष्ठ संघ पदाधिकारी ने नाम नहीं जाहिर होने देने की शर्त पर कहा, 'बीजेपी अकेले 132 सीटें जीती है, जो कि 288 वाले प्रदेश विधानसभा में जादुई संख्या 145 से कम है। शिवसेना के 57 एमएलए हैं,जबकि एनसीपी के 41.'

उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए बीजेपी अपने गठबंधन सहयोगियों पर सरकार के गठन में बहुत ज्यादा निर्भर नहीं है। यह अच्छा होगा कि श्री फडणवीस मुख्यमंत्री बनें, क्योंकि डिप्टी सीएम पद पर उनके डिमोशन के बाद उनके पदोन्नति में देरी हो चुकी है। इसके अलावा, आरएसएस ने राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान श्री फडणवीस के सीएम बनने की उम्मीद के साथ बहुत ही कड़ी मेहनत की है।'

शिवसेना चाहती है कि कम से कम बीएमसी चुनाव तक शिंदे ही बनें सीएम-सूत्र
दूसरी तरफ शिवसेना नेताओं का तर्क है कि यह चुनाव मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में लड़ा गया है और महायुति की सफलता में उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता।

शिवसेना के एक सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, 'यह सफलता सिर्फ बीजेपी और एनसीपी की वजह से नहीं है। यह महायुति के भीतर टीम वर्क का परिणाम है और चुनावी सफलता के नायक एकनाथ शिंदे रहे। इसलिए वह मुख्यमंत्री के पद के लिए स्वाभाविक पसंद और दावेदार हैं। अगर शिंदे को सीएम नहीं बनाया जाता है तो इससे बीजेपी की सहयोगी छोटी पार्टियों में गलत संदेश जाएगा।'

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 420 मुस्लिम उम्मीदवारों में सिर्फ 10 जीते,पढ़िए किन सीटों के वोटरों ने किया भरोसा?

उन्होंने आगे कहा कि 'हमें उम्मीद है कि शिंदे को बीएमसी चुनावों तक के लिए मुख्यमंत्री चुना जाएगा, ताकि वो भारत के सबसे अमीर नगर निकाय बीएमसी में भी शासन कर सकें।'वैसे भाजपा सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री पद पर फैसला पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की राय से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+