Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री की बेटी से साथ बदसलूकी, सुरक्षाकर्मियों के साथ की मारपीट, जलगांव की घटना
Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मंत्री रक्षा खडसे ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, महाराष्ट्र के जलगांव में संत मुक्ति यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की नाबालिग बेटी और अन्य लड़कियों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की बात सामने आई थी। अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री ने थाने में कुछ लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

केंद्रीय मंत्री ने खुद दी जानकारी
इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने कहा, "महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल जलगांव में संत मुक्ति यात्रा होती है। दो दिन पहले मेरी बेटी यात्रा के लिए गई थी। कुछ युवकों ने उसे परेशान किया। मैं उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।
ये भी पढ़ें Donald Trump: भाषा को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, ये भाषा बनेगी अमेरिका की राष्ट्रीय भाषा
सुरक्षाकर्मियों के साथ की मारपीट
वहीं आरोपियों ने कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट भी की। आरोपियों ने सुरक्षाकर्मियों को कॉलर पकड़ लिया और उसे धमकाया। सूत्र के अनुसार, आरोपियों में से कुछ की आपराधिक पृष्ठभूमि है और एक विधायक से जुड़े हुए हैं।
घटना पर सीएम ने दी प्रतिक्रिया
वहीं इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, "एक पार्टी के कुछ पदाधिकारी हैं जिन्होंने ऐसा किया है।'
'यह घटिया हरकत है, पुलिस ने मामला दर्ज किया है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस तरह का उत्पीड़न गलत है, उन्हें माफ नहीं किया जा सकता और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस
वहीं मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि, 'एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। "28 फरवरी को मुक्ताईनगर तालुका के कोथली गांव में एक यात्रा थी। मुक्ताईनगर शहर के अनिकेत घुई और उसके 6 दोस्त यात्रा में भाग ले रहे थे।'
'उसी यात्रा में अनिकेत घुई और उसके दोस्तों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की। हमने पीछा करने वालों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है और POCSO अधिनियम के साथ-साथ IT अधिनियम की धाराएं भी लगाई हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें भेजी गई हैं।'
ये भी पढ़ें CUET PG 2025 City Slip कब और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? जानिए पूरी प्रक्रिया












Click it and Unblock the Notifications