Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र का किंग कौन? शिंदे, फडणवीस या अजित पवार में कौन होगा डिप्टी CM?

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के बाद सियासी माहौल गर्म है। महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट, और एनसीपी अजित पवार गुट) ने बड़ी जीत दर्ज की है, और अब मुख्यमंत्री पद के लिए तीन प्रमुख चेहरों के नाम 'देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, और अजित पवार चर्चा में है। मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच रस्साकशी जारी है। राज्य में सीएम + 2 डिप्टी सीएम मॉडल दिख सकते हैं और अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ढाई साल फडणवीस और अगले ढाई साल शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे सीएम पद पर दिख सकते हैं। अगर, देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनते हैं तो, यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। वहीं, अजित पवार का डिप्टी सीएम बनना लगभग तय है। आइए नजर डालते हैं Maharashtra के किंग की कुर्सी पर...

Maharashtra King

मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम का फॉर्मूला

  • राज्य में सीएम + 2 डिप्टी सीएम मॉडल पर सहमति बनी है।
  • मुख्यमंत्री: भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच फडणवीस और शिंदे के नाम पर चर्चा।
  • डिप्टी सीएम: अजित पवार का नाम लगभग तय।
Maharashtra Election
रिपोर्ट के मुताबिक
  • पहले ढाई साल: देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री।
  • अगले ढाई साल: एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री
  • फडणवीस को ढाई साल बाद भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर भी विचार हो रहा है।

प्रमुख चेहरे:

Devendra Fadnavis Profile

देवेंद्र फडणवीस (भाजपा)

  • 22 जुलाई 1970: देवेंद्र फडणवीस का जन्म नागपुर में हुआ।
  • 1992: फडणवीस ने पहली बार नागपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में राजनीति में कदम रखा।
  • 1999: वे पहली बार नागपुर दक्षिणपश्चिम विधानसभा क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए।
  • 2014: भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे महाराष्ट्र के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बने।
  • 2019: भाजपा के नेतृत्व में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन यह सरकार केवल 80 घंटे चल पाई।
  • 2022: भाजपा ने शिवसेना शिंदे गुट के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई, और फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद संभाला।

राजनीतिक अनुभव:

  • दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
  • आरएसएस और भाजपा के बीच मजबूत तालमेल।

Eknath Shinde Profile


एकनाथ शिंदे (शिवसेना शिंदे गुट):

  • 9 फरवरी 1964: एकनाथ शिंदे का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ।
  • 1997: पहली बार ठाणे नगर निगम के पार्षद चुने गए।
  • 2004: वे ठाणे से पहली बार विधायक बने।
  • 2019: महाविकास आघाड़ी सरकार में शहरी विकास मंत्री बने।
  • 2022: जून में शिवसेना से बगावत कर अपने गुट के साथ भाजपा का समर्थन किया।
  • 30 जून 2022: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राजनीतिक अनुभव:

  • मौजूदा मुख्यमंत्री।
  • ठाणे और आसपास के इलाकों में मजबूत पकड़।
Ajit Pawar Deputy CM

अजित पवार (एनसीपीअजित गुट)
  • 22 जुलाई 1959: अजित पवार का जन्म अहमदनगर जिले में हुआ।
  • 1991: बारामती विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने।
  • 2009: उन्हें महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया।
  • 2019: राजनीतिक हलचल के दौरान भाजपा के समर्थन से 23 नवंबर को देवेंद्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन यह सरकार 80 घंटे में गिर गई।
  • 2022: महाविकास आघाड़ी (शिवसेनाएनसीपीकांग्रेस गठबंधन) में रहते हुए वे उपमुख्यमंत्री रहे।
  • 2023: जुलाई में अजित पवार ने एनसीपी के एक गुट के साथ भाजपाशिंदे गठबंधन को समर्थन देकर उपमुख्यमंत्री का पद फिर संभाला।

राजनीतिक अनुभव:

  • कुशल प्रशासक और अनुभवी नेता।
  • बारामती का मजबूत प्रतिनिधित्व।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Jharkhand CM List: कौन बनेगा CM, कौन मंत्री की रेस में आगे, अब तक कितने बने 'Big Boss', यहां सबकुछ

संभावित सरकार की संरचना

  • पार्टी - मंत्री पद
  • भाजपा - 22-24
  • शिवसेना (शिंदे गुट) - 10-12
  • एनसीपी (अजित गुट) - 8-10

सीएम पद के सियासी समीकरण
फडणवीस को समर्थन

  • भाजपा और आरएसएस का मानना है कि फडणवीस का संगठन के साथ मजबूत तालमेल है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत ने भी फडणवीस के नाम पर सहमति जताई है।

शिंदे की भूमिका

  • शिंदे गुट की शिवसेना 57 सीटें जीतकर महायुति में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
  • हालांकि, पहले ढाई साल के लिए फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की संभावना अधिक है।

अजित पवार की स्थिति
डिप्टी सीएम के तौर पर अजित पवार का नाम लगभग तय है।
एनसीपी (अजित गुट) ने भाजपा के साथ गठबंधन कर 41 सीटों पर जीत हासिल की।

महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन 26 नवंबर से पहले होना जरूरी है। सीएम पद की रेस में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे हैं, जिनका भाजपा और आरएसएस से गहरा जुड़ाव है। वहीं, डिप्टी सीएम अजित पवार और शिवसेना शिंदे गुट से एक नेता डिप्टी सीएम बन सकते हैं। यह सरकार भाजपा के नेतृत्व में बनेगी, और फडणवीस का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है।

ये भी पढ़ें- Maharashtra New CM: सरकार गठन,मुख्यमंत्री के शपथग्रहण में देरी से क्या होगा, क्यों राष्ट्रपति शासन जरूरी नहीं?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+