Maharashtra Jharkhand CM List: कौन बनेगा CM, कौन मंत्री की रेस में आगे, अब तक कितने बने 'Big Boss', यहां सबकुछ
Maharashtra Jharkhand CM History: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के बाद सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। झारखंड में हेमंत सोरेन अपनी नई सरकार बनाने की तैयारी में हैं, जबकि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदारों पर कयास जारी हैं।
झारखंड में हेमंत सोरेन मजबूत स्थिति में हैं, जबकि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच रस्साकशी जारी है। झामुमो के मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में 5 नए चेहरों को शामिल करने की संभावना, जबकि महाराष्ट्र में सीएम + 2 डिप्टी सीएम मॉडल दिखने और अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं। आइए जानते हैं सत्ता समीकरण और संभावित मुख्यमंत्री...?

झारखंड: हेमंत सोरेन का दावा, शपथ 28 नवंबर को
- झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने मौजूदा सरकार से इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
- शपथ ग्रहण समारोह: 28 नवंबर
- गठबंधन में जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और वामपंथी दल शामिल।
- झामुमो के मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में 5 नए चेहरों को शामिल करने की संभावना।
संभावित मंत्रिमंडल:
- जेएमएम कोटे से: दीपक बिरुवा, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन।
- महिला कोटा: लुईस मरांडी या सविता महतो।
- राजद से: सुरेश पासवान को मंत्री बनने की संभावना।
- कांग्रेस में नए चेहरे: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल से ममता देवी या जयमंगल सिंह।
झारखंड सियासी समीकरण:
- हेमंत सोरेन का गठबंधन अब तक सबसे मजबूत।
- विपक्षी भाजपा केवल 21 सीटों पर सिमटी।
- जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश।

झारखंड 2024 चुनाव स्थिति
- दल - जीतीं सीटें
- झारखंड मुक्ति मोर्चा - 34
- भारतीय जनता पार्टी - 21
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)-16
- राष्ट्रीय जनता दल(RJD)-4
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन)- 2
- आजसू पार्टी - AJSUP- 1
- लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास)-एलजेपीआरवी-1
- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM)-1
- जनता दल (यूनाइटेड)- 1
अब तक के झारखंड के मुख्यमंत्री:
| क्रमांक | नाम | कब से | कब तक | दल |
|---|---|---|---|---|
| 1 | बाबूलाल मरांडी | 15 नवम्बर 2000 | 18 मार्च 2003 | भाजपा |
| 2 | अर्जुन मुंडा | 18 मार्च 2003 | 2 मार्च 2005 | भाजपा |
| 3 | शिबू सोरेन | 2 मार्च 2005 | 12 मार्च 2005 | झामुमो |
| 4 | अर्जुन मुंडा | 12 मार्च 2005 | 18 सितंबर 2006 | भाजपा |
| 5 | मधु कोडा | 18 सितंबर 2006 | 28 अगस्त 2008 | निर्दलीय |
| 6 | शिबू सोरेन | 28 अगस्त 2008 | 18 जनवरी 2009 | झामुमो |
| 7 | राष्ट्रपति शासन | 19 जनवरी 2009 | 29 दिसम्बर 2009 | |
| 8 | शिबू सोरेन | 30 दिसम्बर 2009 | 31 मई 2010 | झामुमो |
| 9 | राष्ट्रपति शासन | 1 जून 2010 | 10 सितम्बर 2010 | |
| 10 | अर्जुन मुंडा | 11 सितम्बर 2010 | 18 जनवरी 2013 | भाजपा |
| 11 | राष्ट्रपति शासन | 18 जनवरी 2013 | 13 जुलाई 2013 | |
| 12 | हेमंत सोरेन | 13 जुलाई 2013 | 23 दिसम्बर 2014 | झामुमो |
| 13 | रघुवर दास | 28 दिसम्बर 2014 | 28 दिसम्बर 2019 | भाजपा |
| 14 | हेमंत सोरेन | 29 दिसम्बर 2019 | 31 जनवरी 2024 | झामुमो |
| 15 | चंपई सोरेन | 2 फरवरी 2024 | 3 जुलाई 2024 | झामुमो |
| 16 | हेमंत सोरेन | 4 जुलाई 2024 | पदस्थ | झामुमो |
सोर्स- विकिपीडिया/सरकारी वेबसाइट।
महाराष्ट्र: फडणवीस या शिंदे, कौन होगा सीएम?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेनाशिंदे गुट, एनसीपीअजित पवार गुट) ने 236 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की है।
संभावित मुख्यमंत्री:
- देवेंद्र फडणवीस: भाजपा और आरएसएस फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत कर रहे हैं।
- एकनाथ शिंदे: मौजूदा मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी दावेदारी मजबूत है।
नई सरकार का स्वरूप:
- सीएम + 2 डिप्टी सीएम मॉडल: पिछली सरकार की तरह इस बार भी दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं।
- कुल मंत्री पद: महाराष्ट्र में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।

- दल - जीतीं सीटें
- भारतीय जनता पार्टी(BJP)- 132
- शिवसेना (SHS) - 57
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)- 41
- शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)- 20
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)- 16
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरदचंद्र पवार - 10
- समाजवादी पार्टी(SP) - 2
- अन्य- 10
महाराष्ट्र सियासी समीकरण:
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार सीएम बनने की रेस में सबसे आगे।
महायुति की बड़ी जीत भाजपा और शिंदे गुट के प्रभाव को दर्शाती है।
एनसीपी का अजित पवार गुट गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
अब तक के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री:
| क्रमांक | नाम | कब से | कब तक | कार्यकाल | पार्टी |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | यशवंतराव चव्हाण | 1 मई 1960 | 20 नवंबर 1962 | 2 वर्ष, 203 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 2 | मारोतराव कन्नमवार | 20 नवंबर 1962 | 24 नवंबर 1963 | 1 वर्ष, 4 दिन | |
| 3 | पीके सावंत | 25 नवंबर 1963 | 5 दिसंबर 1963 | 10 दिन | |
| 4 | वसंतराव नाइक | 5 दिसंबर 1963 | 1 मार्च 1967 | 11 वर्ष, 78 दिन | |
| 5 | 1 मार्च 1967 | 13 मार्च 1972 | |||
| 6 | 13 मार्च 1972 | 21 फरवरी 1975 | |||
| 7 | शंकरराव चव्हाण | 21 फरवरी 1975 | 17 मई 1977 | 2 वर्ष, 85 दिन | |
| 8 | वसंतदादा पाटिल | 17 मई 1977 | 5 मार्च 1978 | 1 वर्ष, 62 दिन | |
| 9 | 5 मार्च 1978 | 18 जुलाई 1978 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (यू)( कांग्रेस - कांग्रेस (आई) ) | ||
| 10 | शरद पवार | 18 जुलाई 1978 | 17 फरवरी 1980 | 1 वर्ष, 214 दिन | भारतीय कांग्रेस (समाजवादी) |
| 11 | राष्ट्रपति शासन | 17 फरवरी 1980 | 8 जून 1980 | 112 दिन | एन/ए |
| 12 | ए.आर. अंतुले | 9 जून 1980 | 21 जनवरी 1982 | 1 वर्ष, 226 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 13 | बाबासाहेब भोसले | 21 जनवरी 1982 | 2 फरवरी 1983 | 1 वर्ष, 12 दिन | |
| 14 | वसंतदादा पाटिल | 2 फरवरी 1983 | 3 जून 1985 | 2 वर्ष, 121 दिन | |
| 15 | शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर | 3 जून 1985 | 12 मार्च 1986 | 282 दिन | |
| 16 | शंकरराव चव्हाण | 12 मार्च 1986 | 26 जून 1988 | 2 वर्ष, 106 दिन | |
| 17 | शरद पवार | 26 जून 1988 | 4 मार्च 1990 | 2 वर्ष, 364 दिन | |
| 18 | 4 मार्च 1990 | 25 जून 1991 | |||
| 19 | सुधाकरराव नाइक | 25 जून 1991 | 6 मार्च 1993 | 1 वर्ष, 254 दिन | |
| 20 | शरद पवार | 6 मार्च 1993 | 14 मार्च 1995 | 2 वर्ष, 8 दिन | |
| 21 | मनोहर जोशी | 14 मार्च 1995 | 1 फरवरी 1999 | 3 वर्ष, 324 दिन | शिवसेना( एनडीए ) |
| 22 | नारायण राणे | 1 फरवरी 1999 | 18 अक्टूबर 1999 | 259 दिन | |
| 23 | विलासराव देशमुख | 18 अक्टूबर 1999 | 18 जनवरी 2003 | 3 वर्ष, 92 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस( एमए ) |
| 24 | सुशीलकुमार शिंदे | 18 जनवरी 2003 | 1 नवंबर 2004 | 1 वर्ष, 288 दिन | |
| 25 | विलासराव देशमुख | 1 नवंबर 2004 | 8 दिसंबर 2008 | 4 वर्ष, 37 दिन | |
| 26 | अशोक चव्हाण | 8 दिसंबर 2008 | 7 नवंबर 2009 | 1 वर्ष, 338 दिन | |
| 27 | 7 नवंबर 2009 | 11 नवंबर 2010 | |||
| 28 | पृथ्वीराज चव्हाण | 11 नवंबर 2010 | 28 सितंबर 2014 | 3 वर्ष, 321 दिन | |
| 29 | राष्ट्रपति शासन | 28 सितंबर 2014 | 30 अक्टूबर 2014 | 32 दिन | एन/ए |
| 30 | देवेंद्र फडणवीस | 31 अक्टूबर 2014 | 12 नवंबर 2019 | 5 वर्ष, 12 दिन | भारतीय जनता पार्टी( मेरा ) |
| 31 | राष्ट्रपति शासन | 12 नवंबर 2019 | 23 नवंबर 2019 | 11 दिन | एन/ए |
| 32 | देवेंद्र फडणवीस | 23 नवंबर 2019 | 28 नवंबर 2019 | 5 दिन | भारतीय जनता पार्टी( भाजपा - एनसीपी ) |
| 33 | उद्धव ठाकरे | 28 नवंबर 2019 | 30 जून 2022 | 2 वर्ष, 214 दिन | शिवसेना( एमवीए ) |
| 34 | एकनाथ शिंदे | 30 जून 2022 | पदधारी | 2 वर्ष, 147 दिन | शिवसेना( मेरा ) |
सोर्स- विकिपीडिया/सरकारी वेबसाइट।
झारखंड और महाराष्ट्र में 2024 चुनावों के बाद सियासी समीकरण ने सत्ता के समीकरण बदल दिए हैं। झारखंड में हेमंत सोरेन मजबूत स्थिति में हैं, जबकि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच रस्साकशी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications