Maharashtra NCP Crisis: 'किसी पर भी ED का कोई दबाव नहीं', शरद पवार के बयान पर बोले प्रफुल्ल पटेल
Praful Patel on Sharad Pawar: एनसीपी से बगावत के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को कहा कि किसी पर कहीं से कोई दबाव नहीं है। उनसे जब पूछा गया कि क्या एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फड़नवीस महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने वाले एनसीपी नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय का कोई दबाव था।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इससे पहले आरोप लगाया था कि बगावत करने वाले नेताओं पर ईडी का दबाव था। उन्होंने कहा कि शरद पवार ने जो कुछ भी कहा है, मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वह एक बेहद सम्मानित व्यक्ति हैं। हमने जो भी निर्णय लिया है, यह पार्टी का निर्णय है, एक सामूहिक निर्णय है। किसी का कोई दबाव नहीं है।

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी प्रमुख शरद पवार के उस बयान पर कहा कि जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि प्रवर्तन निदेशालय के अप्रत्यक्ष दबाव के कारण एनसीपी विभाजित हो गई। अपने भतीजे और पार्टी के आठ अन्य नेताओं के बगावत कर महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि जो कुछ हुआ उसे लेकर वह चिंतित नहीं हैं और पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
उन्होंने पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के खिलाफ भी कार्रवाई का संकेत देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया। शरद पवार ने कहा कि जो लोग शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुए उनमें से कुछ ईडी मामलों का सामना कर रहे हैं।
अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आठ अन्य एनसीपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। शरद पवार ने कहा कि यह 'गुगली' नहीं है, यह डकैती है।
यह भी पढ़ें- NCP Crisis के बीच एक और बड़ा बदलाव, Jitendra Awhad विधानसभा में एनसीपी विधायक दल के नेता होंगे












Click it and Unblock the Notifications