NCP Crisis के बीच एक और बड़ा बदलाव, Jitendra Awhad विधानसभा में एनसीपी विधायक दल के नेता होंगे

NCP Crisis के बीच महाराष्ट्र विधानसभा में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायकों के नेता डॉ जितेंद्र आव्हाड होंगे। बता दें कि एनसीपी विधायकों के साथ NDA सरकार में शामिल हुए अजित पवार डिप्टी सीएम बन चुके हैं।

डॉ जितेंद्र आव्हाड फायरब्रांड नेता के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में दी केरल स्टोरी फिल्म बनाने वाले लोगों को फांसी की सजा देने की मांग करने वाले जितेंद्र आव्हाड ने एनसीपी महासचिव का पद छोड़ दिया था।

Jitendra Awhad

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने मई महीने में पार्टी सुप्रीमो शरद पवार द्वारा अध्यक्ष पद छोड़ने फैसले की घोषणा के एक दिन बाद पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।

बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर क्या बोले जितेंद्र?

अजित पवार के साथ कुछ एनसीपी नेताओं के भाजपा-शिवसेना की सरकार में शामिल होने पर जितेंद्र ने रविवार को कहा, "अभी दिन शुरू हुआ है, हम इस बारे में सोचेंगे और जो भी होगा उसके अनुसार फैसला लेंगे।"

विधानसभा में NCP क्या जिम्मेदारियां देगी?

महाराष्ट्र के राजभवन में शपथ ग्रहण समाप्त होने के बाद भी सियासी भूचाल खत्म नहीं हुआ है। एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने बताया, "हमने (NCP) पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में जितेंद्र आव्हाड का नाम प्रस्तावित किया है।

विधानसभा स्पीकर को लिखा गया पत्र

पाटिल ने बताया कि जितेंद्र को पार्टी में क्या पद और जिम्मेदारी दी जा रही है, इस संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष को भी पत्र भेजा है। बता दें कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की ओर से तमाम घटनाओं पर सधी हुई प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

जितेंद्र ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था, "मैंने राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा शरद पवार साहब को भेज दिया है। पवार साहब की घोषणा के बाद ठाणे एनसीपी के सभी पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है।"

बता दें कि शरद पवार ने कहा था कि वह पार्टी प्रमुख का पद छोड़ रहे हैं। आश्चर्यजनक घोषणा के बाद हजारों एनसीपी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दी थी।

पुनर्विचार की अपील के बाद पवार अभी भी एनसीपी सुप्रीमो हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी प्रमुख बना दिया है। इसी बीच अजित पवार के साथ दर्जनों NCP विधायक भी NDA की सरकार के साथ आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+