आइसक्रीम दिलाने लाए थे पिता, तभी बच्‍ची को फ्रिज से लगा बिजली का करंट, चली गई जान

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां आइसक्रीम की दुकान पर एक पिता अपनी बच्‍ची को आइसक्रीम दिलाने लाया था, तभी वहां बच्‍ची को आइसक्रीम के फ्रिज से करंट लग गया। बच्‍ची कुछ देर तक फ्रिज से ही चिपकी रही। उसके बाद अचानक फर्श पर गिर पड़ी। इस तरह बच्‍ची की पिता के सामने ही चंद मिनट में मौत हो गई।

नासिक जिले की घटना

नासिक जिले की घटना

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। न्‍यूज चैनल पर एक फुटेज आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्‍ची को कैसे चंद सेकंड में बिजली का शॉक लगा। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बच्‍ची अपने पिता के साथ आई थी। पिता उसे आईसक्रीम दिलाने के लिए वहां लाए थे। किसी को नहीं पता था कि फ्रिज में करंट दौड़ रहा है। जैसे ही बच्‍ची ने आईसक्रीम वाला फ्रिज खोलने की कोशिश की, उसे इलेक्ट्रिक शॉक लगा और कुछ देर तक बच्ची फ्रिज से ही चिपकी रही। उसके बाद अचानक जमीन पर गिर पड़ी।

चंद मिनट में दम तोड़ दिया

चंद मिनट में दम तोड़ दिया

बच्‍ची के गिरते ही उसके पिता की नजर पड़ी। तत्‍काल उसे उठाया, लेकिन इस घटना में बच्‍ची की मौत हो गई। अब यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि, बच्‍ची को फ्रिज तक जाने देना ही नहीं चाहिए था। वहीं, कुछ ने कहा कि, किसी को नहीं मालूम था कि उस फ्रिज में बिजली का करंट इस तरह दौड़ रहा होगा कि वह जान ले लेगा।

सोशल मीडिया पर घटना की चर्चा

सोशल मीडिया पर घटना की चर्चा

सोशल मीडिया पर एक अन्‍य यूजर ने लिखा- ''ऑर्गेनाइज और अन-ऑर्गेनाइज व्यापार में यही फर्क होता है। छोटे व्यापारी छोटी पूंजी वो ग्राहक की सुविधा और सुरक्षा की व्यवस्था कहां से करेंगे। हल्की क्वालिटी और दाम ज्यादा रखना पड़ता है, लिमिटेड व्यापार में उनको सारे खर्चे निकालकर अपना घर भी चलाना होता है, पर उनकी इन मजबूरियों का खामियाजा ग्राहक को भुगतना पड़ता है।'' कई लोगों ने इसके उलट प्रतिक्रिया दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+