'उसका बाप उधर बैठा है', IND-PAK मैच पर संजय राउत की अपत्ति पर नितेश राणे ने किया पलटवार
Nitesh Rane on Sanjay Raut: एशिया कप के तहत होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में जमकर हंगामा मचा हुआ है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत और प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पर आपत्ति जताई है। संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए अपने लेटर में पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए इस मैच पर कड़ी आपत्ति जताई। संजय राउत की इस आपत्ति पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा उनकी पार्टी को संजय राउत जैसे लोगों से देश भक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। इसके साथ ही नितेश राणे ने संजय राउत के साथ पाकिस्तान की भी जमकर लताड़ लगाई है।

बता दें संजय राउत ने प्रधानमंत्री को भेजे गए अपने पत्र में पहलगाम हमले कहा हवाला देते हुए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के आयोजन का विरोध किया और इसे 'अमानवीय और असंवेदनशील' कदम करार दिया था, क्योंकि पहलगाम हमले में मारे गए भारतीयों के परिवारों का दर्द अभी ताजा है। राउत ने सवाल उठाया कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष जारी है, तो उसके साथ क्रिकेट कैसे खेला जा सकता है?
नितेश राणे ने संजय राउत को घेरते हुए कहा, "बीजेपी और आरएसएस राष्ट्रभक्त लोगों के संगठन है। हमें संजय राउत जैसे लोगों से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। हमें पाकिस्तान को सबक सिखाना आता है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कई बार दिखाया है।"
नितेश राणे गे कहा, "क्रिकेट का मैदान हो या कुछ भी हो, पाकिस्तान को मालूम है कि उसका बाप उधर बैठा है। संजय राउत ने कुछ भी बोला, उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। "
'ये बुर्का डालकर स्टेडियम में 'जय पाकिस्तान' बोलते दिखेंगे'
महाराष्ट्र के मंत्री राणे ने संजय राउत को कटाक्ष करते हुए पूछा कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान वह किस टीम का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा, "हम तो इंडिया की तरफ रहेंगे। ऐसा नहीं है ना कि ये बुर्का डालकर स्टेडियम में 'जय पाकिस्तान' बोलते दिखेंगे। "
संजय राउत ने अपने पत्र में क्या-क्या लिखा है?
संजय राउत ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में यह भी कहा था कि एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैचों को केंद्र सरकार की मंजूरी के बिना आयोजित करना संभव नहीं होता. उन्होंने सवाल किया था कि जब प्रधानमंत्री कहते हैं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' खत्म नहीं हुआ है, तो ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट कैसे खेला जा सकता है, विशेषकर पहलगाम हमले के बाद, जिसने कई महिलाओं के सिंदूर मिटा दिए।












Click it and Unblock the Notifications