महाराष्ट्र: अब मंत्री बालासाहेब थोराट भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी
मुंबई, 31 दिसंबर: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब खुद वायरल की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, जिसकी जानकारी खुद मंत्री ने ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने लिखा कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

महाराष्ट्र में गुरुवार को जहां कोरोना का बड़ा विस्फोट देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्री भी इससे संक्रमित हो गए। कैबिनेट मंत्री बालासाहेब थोराट ने अपने ट्वीट में लिखा, "मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं, फिर भी डॉक्टर की सलाह पर आगे का इलाज जारी है। मेरे संपर्क में आने वाला हर कोई शख्स आपका कोरोना टेस्ट करा लें।" इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी फेस मास्क का प्रयोग करें, सावधान रहें।
आपको बता दें कि राजस्व मंत्री थोराट के पॉजिटिव आने के बाद अब महाराष्ट्र सरकार के चार मंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें मंत्री प्राजक्त तनपुरे, केसी पाडवी और शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ का नाम शामिल है। वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद की भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। गुरुवार को महाराष्ट्र में में COVID19 के 5,368 नए मामले सामने आए। 22 मरीजों की मृत्यु भी हुई। वहीं राज्य में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या बढ़कर 450 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 198 मामले दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications