Covid-19:कर्फ्यू के बाद मुंबई की सड़कों पर सन्नाटा, 15 दिनों के लिए महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन

Covid-19:कर्फ्यू के बाद मुंबई की सड़कों पर सन्नाटा, 15 दिनों के लिए महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से हालात बेकाबू हो गए हैं। महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन के बाद अब राज्य की उद्धव ठाकरे की सरकार संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान करने वाली है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को संकेत दिया कि राज्य सरकार कोरोना चेन को तोड़ने के लिए 15 दिनों का लॉकडाउन लगा सकती है। जिसपर अंतिम फैसला रविवार (11 अप्रैल) को लिया जाएगा। इधर महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक के लिए वीकेंड लॉकडाउन लागू कर दिया है। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान राज्य की सभी प्रमुख शहरें मुंबई, नागपुर और पुणे की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया और दुकानें बंद दिखीं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Maharashtra में लग सकता है 15 दिनों का 'Lockdown' | वनइंडिया हिंदी
    Maharashtra lockdown

    इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सरकारी सूत्रों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक में 15 दिन के लॉकडाउन का प्रस्ताव रखा। राज्य कोविड-19 की टास्क फोर्स के साथ सीएम ठाकरे की बैठक के बाद रविवार को 15 दिनों के लॉकडाउन लगाने की घोषणा की जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम से पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है।

    बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा, कोरोना चेन को तोड़ने के लिए कुछ समय के लिए कुछ सख्त प्रतिबंध लगाने होंगे। रोगियों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अगर हम आज लॉकडाउन के बारे में निर्णय नहीं लेते हैं, तो कल स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाएगी। उद्धव ठाकरे के साथ बैठक में शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।

    महाराष्ट्र में कोरोना अपडेट

    महाराष्ट्र में शनिवार को 55,411 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 309 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के एक्टिव केस 5.36 लाख है। राज्य में कोरोना के कुल मामले 33,43,951 है। वहीं कुल डिस्चार्ज केस 27,48,153 हुए हैं। राज्य में कोरोना से 57,638 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 5,36,682 है। वहीं मुंबई में कोरोना के 9,330 मामले सामने आए हैं। वहीं पुणे में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 9,864 नए मामले सामने आए हैं और 82 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+