महाराष्ट्र-कर्नाटक विवाद: MVA सांसदों ने शाह से की मुलाकात, बेंगलुरु में महाराष्ट्र बैंक के सामने प्रदर्शन

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद को सुलझाने के लिए MVA सांसदों की गृहमंत्री अमित शाह के साथ आज बैठक चल रही है। यह बैठकर राजधानी दिल्ली में हो रही है।

karnataka maharashtra row

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) पार्टियों (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के बीच एक बैठक चल रही है। यह बैठक राजधानी दिल्ली में चल रही है।

जानकारी के मुताबिक एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। बैठक में कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे के अलावा महाराष्ट्र से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

कर्नाटक में महाराष्ट्र बैंक सामने हुआ विरोध प्रदर्शन
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर शुक्रवार को कन्नड़ समर्थक संगठन नम्मा कर्नाटक सेना ने महाराष्ट्र के खिलाफ बेंगलुरु के गांधीनगर में महाराष्ट्र बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, मामला बढ़ता देख पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

आपको बता दें कि कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य के बीच सीमा विवाद दशकों पुराना है। दोनों राज्य की तरफ से सीमा के कुछ इलाकों पर अपना-अपना हक जताया जाता है। इसी बीत हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दावा किया था कि मराहाष्ट्र के सांगली जिले के कुछ गांवों ने कर्नाटक में विलय का प्रस्ताव किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये गांवों पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। उनके इस दावे पर बवाल छिड़ गया था। हालांकि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा था कि इन गांवों में पानी या फिर अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं है।

वहीं,विवाद को लेकर बेलगावी (कर्नाटक) और पुणे (महाराष्ट्र) में एक-दूसरे राज्य के वाहनों पर हमलों के बाद सीमा विवाद और बढ़ गया है। बसों पर हमलों की वजह से दोनों राज्यों ने बस सेवाओं को भी रोक दिया है। जिसकी वजह से लोग कर्नाटक और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Congress के वोट बांटने के लिए BJP ने की AAP को फंडिंग...कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+