Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra:शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर खुलेंगे 700 स्वास्थ्य केंद्र, BMC चुनाव के लिए बड़ा दांव

मुंबई, 4 अक्टूबर: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने राज्य में 700 हेल्थ क्लिनिक खोलने का फैसला किया है। यह हेल्थ क्लिनिक शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर खोले जाएंगे। शिवसेना की महत्वपूर्ण दशहरा रैली से एक दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से की गई यह घोषणा बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें यह भी बड़ी बात है कि 700 हेल्थ क्लिनिक में से अकेले 227 मुंबई में ही खोले जाएंगे, जितने कि बीएमसी में सीटें हैं। एक और गौर करने वाली बात ये है कि मुंबई में 50 हेल्थ क्लिनिक गांधी जयंती से ही शुरू भी हो चुकी हैं। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य बजट दोगुना करने की भी घोषणा की है।

Maharashtra:700 health clinics will be opened in the name of Shiv Sena founder Bal Thackeray, CM Eknath Shinde has announced

महाराष्ट्र में बाल ठाकरे के नाम पर खुलेंगी 700 हेल्थ क्लिनिक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बयान में कहा है कि उनकी सरकार के लिए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ी प्राथमिकता है और उसे मजबूत किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सीएम शिंदे ने कहा है कि उनकी सरकार इसके लिए स्वास्थ्य बजट को दोगुना कर देगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा है कि उनकी सरकार राज्य में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर 700 'आपला दवाखाना' बनाने जा रही है। अपने बयान में उन्होंने कहा है, 'आपला दवाखाना पहल का उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। राज्य में ऐसे 700 क्लिनिक खोले जाएंगे और अकेले मुंबई में ऐसे 227 केंद्र होंगे, जिनमें से 50 दो अक्टूबर से शुरू हो चुकी हैं।'

Maharashtra:700 health clinics will be opened in the name of Shiv Sena founder Bal Thackeray, CM Eknath Shinde has announced

शिवसेना की प्रतिष्ठित दशहरा रैले से एक दिन पहले घोषणा
मुंबई में शिवसेना के लिए दशहरा उत्सव बहुत बड़ा कार्यक्रम है और उससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री की ओर से पार्टी के संस्थापक के नाम पर इतना बड़ा अभियान शुरू करना खास मायने रखता है। बुधवार को शिवसेना के दोनों गुट दशहरा रैली में अपनी-अपनी राजनीतिक ताकत का भी प्रदर्शन करने वाले हैं। क्योंकि, शिवाजी पार्क में परंपरागत रैली करने की लड़ाई शिंदे गुट हाई कोर्ट में हार चुका है।

Maharashtra:700 health clinics will be opened in the name of Shiv Sena founder Bal Thackeray, CM Eknath Shinde has announced

बीएमसी सीटों के बराबर मुंबई में खुलेंगी हेल्थ क्लिनिक
यहां यह भी गौर करने वाली बात है कि मुंबई में ठीक उतने ही हेल्थ क्लिनिक खोलने का ऐलान किया गया है, जितनी की बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में सीटें (227) हैं। शिवसेना के दोनों गुटों-शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला आने वाले बीएमसी चुनावों में ही होने वाला है, जिसकी सत्ता शिवसेना की सियासत के लिए एक तरह से जीवन का आधार रही है।

Maharashtra:700 health clinics will be opened in the name of Shiv Sena founder Bal Thackeray, CM Eknath Shinde has announced

हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान
इसके इलावा मुख्यमंत्री के मुताबिक राज्य सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का भी फैसला किया है, ताकि ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ग्रामीण इलाकों में जिला स्तर पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित हो सके। यही नहीं स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-अस्पतालों और ग्रामीण अस्पतालों को भी वर्गीकृत किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में कैथेराइजेशन लैबोरेटरी भी खोले जाएंगे।

राज्य सरकार के आरोग्य वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक प्रदेश में गैर-आदिवासी क्षेत्रों में 5,000 और आदिवासी क्षेत्रों में 3,000 आरोग्य उपकेंद्र हैं। जबकि, प्राथमिक आरोग्य केंद्रों की संख्या गैर-आदिवासी क्षेत्र में 30,000 और आदिवासी क्षेत्रों में 20,000 है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+