14 साल बाद सियासत में वापसी करने वाले इस नेता ने 49 साल में किया था दूसरा ब्याह, 4 साल तक छिपाई थी शादी की बात

Govinda Love Story: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' यानी कि गोविंदा ने 14 साल के बाद एक बार फिर से राजनीति की ओर रूख किया है, वो गुरुवार को शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए।

उनकी राजनीति में वापसी को लेकर पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे और आखिरकार उन्होंने 28 मार्च 2024 को दोबारा से अपनी सियासी पारी शुरू कर दी है।

Govinda

आपको बता दें कि रूपहले पर्दे पर अपनी एक्टिंग, कॉमेडी और डांस के जरिए धूम मचाने वाले गोविंदा ने साल 2004 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई से चुनाव लड़ा था। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाईक को हराकर जीत हासिल की थी।

14 साल बाद एक्टर ने सियासी कैनवस पर वापसी की

लेकिन इसके बाद उनका राजनीति से मोहभंग हो गया था और राजनेता के रूप में उनके साथ कई विवाद भी जुड़ गए थे, फिलहाल एक लंबे वक्त के बाद एक्टर ने सियासी कैनवस पर वापसी की है। देखना दिलचस्प होगा कि उनका कमबैक उनके और पार्टी के लिए कितना कारगर साबित होता है, हालांकि अभी इस बात पर सस्पेंस बरकरार है कि वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं?

गोविंदा की नंबे के दशक में सिल्वरस्क्रीन पर तूती बोलती थी

गौरतलब है कि रूपहले पर्दे पर एक साथ 17 सुपरहिट फिल्में देने वाले एक्टर गोविंदा की नंबे के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर तूती बोलती थी। एक्टिंग का कंपलीट पैकेज कहे जाने वाले गोविंदा की निजी लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है।

गोविंदा के करियर की शुरुआत फिल्‍म 'इल्‍जाम' से हुई थी

बॉलीवुड के इस 'राजाबाबू' का जन्म मुंबई के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। गोविंदा की मां का नाम निर्मला देवी था, जो कि एक अभिनेत्री थीं, गोविंदा अपनी मां के काफी करीब रहे हैं। गोविंदा के करियर की शुरुआत फिल्‍म 'इल्‍जाम' से हुई थी जो बॉक्‍स आफिस पर सुपरहिट रही थी।

लेडी लव सुनीता आहूजा से प्रेम विवाह कर चुके थे

गोविंदा ने जब फिल्मों में एंट्री की थी तो उस वक्त वो अपनी लेडी लव सुनीता आहूजा से प्रेम विवाह कर चुके थे, दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और फिर दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद शादी कर ली थी।

4 साल तक छिपाई थी शादी की बात...

लेकिन उस वक्त गोविंदा ने फिल्मों में एंट्री की थी और उस वक्त कहा जाता था कि शादीशुदा अभिनेता या अभिनेत्री को कोई नहीं पूछता है, इसलिए गोविंदा ने चार साल तक अपनी शादी की बात दुनियावालों से छिपाकर रखी। हालांकि सुनीता के लिए ये सब आसान नहीं था, इस बात का खुलासा खुद गोविंदा की पत्नी ने मशहूर टीवी शो 'कपिल शर्मा शो' में किया था।

49 बरस की अवस्था में अपनी ही पत्नी से दूसरी बार शादी रचाई थी

वक्त बदला और गोविंदा रूपहले पर्दे के स्टार बन गए थे, अपनी वाइफ को अपनी शक्ति मानने वाले गोविंदा ने 49 बरस की अवस्था में अपनी ही पत्नी से दूसरी बार शादी रचाई थी। क्योंकि उनकी मां ने उनसे कहा था कि 'जब गोविंदा 49 साल के हो जाएंगे तो उन्हें दूसरी बार शादी करनी होगी।' इस बारे में एक्टर ने इंडिया टीवी के मशहूर शो 'आप की अदालत' बताया था।

'मेरी मां को न्यूमरोलॉजी में भरोसा था...'

उन्होंने कहा था कि 'मेरी मां मेरे लिए सबकुछ थीं, वो मेरी गुरु भी थीं और दोस्त भी , मेरी मां को न्यूमरोलॉजी में भरोसा था और उनकी अंतिम इच्छा यही थी मैं दूसरी बार विवाह करूं इसलिए मैंने ऐसा किया था।'

ये पावर कपल 'मेड फॉर इच अदर' कहलाता है

आपको बता दें कि फिल्मी दुनिया और सियासत का ये पावर कपल 'मेड फॉर इच अदर' कहलाता है। इस कपल को शादी से दो बच्चे टीना और यशवर्धन आहूजा हैं, जिनकी गिनती स्टार किड्स में होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+