Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान में पकड़े गए मछुआरों के परिवार को आर्थिक सहायता देगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र कैबिनेट पाक में पकड़े गए मछुआरों के परिवार को आर्थिक मदद देगी।

महाराष्ट्र कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए मछुआरों के परिवार को आर्थिक सहारा देने का ऐलान किया है। ये राशि परिवारों को उस तारीख से दी जाएगी जब मछुआरे को पंचायत द्वारा उचित सत्यापित कर दिया जाएगा।

महाराष्ट्र कैबिनेट ने पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए मछुआरों के परिवारों को प्रतिदिन 300 रुपये देने का फैसला किया है। पाकिस्तान में हिरासत का सत्यापन करने के बाद सरकार मछुआरों के परिवार को ये आर्थिक सहारा प्रदान करेगी।

fishermen caught in Pakistan

गुजरात सरकार भी मछुआरों के परिवार को आर्थिक सहायता देती है, जिसके ही अनुरूप महाराष्ट्र सरकार भी राज्य के मछुआरे जो पाकिस्तान की ओर से पकड़े गए हैं। उनके परिवारों को आर्थिक सहारा देगी।

गुजरात सरकार पाकिस्तान की ओर से पकड़े गए गुजराती मछुआरों के परिवार को मुआवजे के रूप में प्रतिदिन 300 रुपये देती है। साल 2021 में जब गुजरात के 323 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में थे। तब गुजरात सरकार ने परिवारों को 4.28 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी थी। वहीं, जून 2022 तक सरकार ने 425 मछुआरों के परिवारों को 2.58 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

वहीं, महाराष्ट्र कैबिनेट के इस फैसले से वित्तीय भार बढ़ेगा, लेकिन परिवारों की आर्थिक सहायता होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+