महाराष्ट्र सरकार ने दी झुग्गीवासियों को बड़ी राहत, DCM देवेंद्र फडणवीस ने की 2.5 लाख में घर देने की घोषणा

बीएमसी चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार झुग्गीवासियों को महज 2.5 रुपये में घर देगी। इसकी घोषणा महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की।

Maharashtra government

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों के लिए बेहद ही राहत भरी खबर दी है। डिप्टी सीएम ने गुरुवार को कहा कि झुग्गी में रहने वालों को 2.5 लाख का भुगतान करके मुंबई महानगर और पुणे में घर मिल सकता है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस वार्ता में बताया कि जब मै मुख्यमंत्री था, तब झुग्गीवासियों की सुरक्षा के लिए एक कानून बनाया गया था, जिसमें कहा गया कि साल 2000 से 1 जनवरी 2011 तक झोपड़ियों में रहने वाले अपात्र झुग्गीवासियों को घर उपलब्ध कराया जाएगा। इन अपात्र झुग्गीवासियों को एक मकान के लिए 2.5 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

इसके साथ ही फडणवीस ने कहा कि लोगों को और राहत देने के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना को भी इस '2.5 लाख रुपये में घर' योजना के साथ जोड़ा जा सकता है।

बीएमसी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आवास विभाग ने एक सरकारी संकल्प पत्र जारी किया। इसमें कहा गया कि 16 मई 2018 को राज्य सरकार ने 2011 से पहले झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को घर देने का निर्णय लिया था। हालांकि ये घर मुफ्त में नहीं दिए। इसके लिए शुल्क तय नहीं किया गया था।

महाराष्ट्र सरकार के स्लम पुनर्वास विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश लोखंडे ने बताया कि इससे पहले ऐसे घरों की कीमत 10 से 12 लाख रुपये थी, जो निम्न वर्ग के लोगों के लिए सस्ती नहीं थी। वर्तमान में 2205 घर तैयार हैं, जिन्हें इस योजना के झुग्गीवासियों को दिया जाएगा। वही, 700 से 800 घर की योजनाएं अभी पाइपलाइन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+