बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा मानेगी महाराष्ट्र सरकार, इन मापदंडों के आधार पर देगी फसल नुकसान पर राहत
महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के लिए बड़ी सौगात दी है। महाराष्ट्र सरकार ने बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा मान लिया। साथ ही ऐसी बारिश से हुई फसल नुकसान के लिए मुआवजा भी दिया जाएगा।

महाराष्ट्र के किसानों के लिए एक बेहद ही राहत भरी खबर है। अब महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। इसके बाद अब बेमौसम बारिश से खराब हुई किसानों की फसलों के लिए सरकार सहायता राशि प्रदान करेगी।
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने प्रेस वार्ता में बताया कि कम से कम 5 दिनों तक 10 MM की लगातार बेमौसम बारिश और 33 फीसदी से अधिक फसल का नुकसान होने पर किसान सहायता के आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही भारी बारिश होने पर इन मापदंडों में भी फेरबदल किया जा सकता है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले साल, राज्य सरकार ने लगातार बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए मुआवजे के रूप में 755 करोड़ रुपये दिए। वहीं, पिछले महीने हुई बिन मौसम बरसात और ओलावृष्टि में किसानों की हजारो हेक्टेयर सोयाबीन, प्याज, आम और नींबू की फसलों को नुकसान हुआ है।
बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचता था। वहीं, महाराष्ट्र में मौसम की मार किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आती है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार किसानों के हित में फैसले ले रही है। इसके अलावा शिंदे-फडणवीस सरकार ने रेत की नीलामी की प्रथा को समाप्त करने और एक नई रेत नीति को मंजूरी देने का भी फैसला किया, जिसमें रेत को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: 'पिता के नाम पर बचे हुए हो...', देवेंद्र फडणवीस की आलोचना मामले में उद्धव ठाकरे पर भड़के नारायण राणे












Click it and Unblock the Notifications