महाराष्ट्र सरकार ने देर रात जारी की कोरोना अपडेट गाइडलाइन, जानें नई पाबंदियां

मुंबई, 31 दिसंबर: महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को करीब साढ़े पांच हजार नए कोरोना मरीज मिलने के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है। वहीं ओमिक्रॉन के मरीजों का आंकड़ा भी संख्या भी 450 पहुंच गया है। ऐसे में नए साल के जश्न को लेकर मुंबई सहित राज्य में 31 दिसंबर की रात को भी भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी बीच उद्धव सरकार ने देर रात कोरोना गाइडलाइंस का संशोधित आदेश जारी किया है।

Maharashtra corona update guidelines

जानिए महाराष्ट्र की नई पाबंदियां

महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी नए नियमों के मुताबिक 31 दिसंबर की मध्यरात्रि से राज्य में नई पाबंदियां लागू हो जाएंगी, जिसके तहत बंद हॉल या फिर खुली जगह में शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति है। ऐसे ही सभी प्रकार के सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों के लिए भी चाहे वे बंद हॉल में हो या फिर खुले स्थान में ऐसे सभी आयोजनों में 50 लोगों तक शामिल होने की अनुमति है। वहीं अंतिम संस्कार के लिए 20 लोगों की उपस्थिति की अनुमति दी गई।

वहीं बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पर्यटन स्थलों, समुद्र तटों, खुले मैदानों पर धारा 144 लागू होती है। अपने आदेश में सरकार ने कहा कि स्थिति को देखते हुए उचित समझा जाने पर ऐसी जगह पर धारा 144 लागू की जा सकती है। इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से पहले से लगाई गई पाबंदियां लागू रहेगी। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार शाम को कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य में सख्त पाबंदियां लगाने के संकेत दिए थे, जिनको रात होते-होते लागू कर दी गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+