किसानों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बजट में खोला पिटारा, महिलाओं के लिए खास तोहफा
महाराष्ट्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर दिया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे सरकार का बजट विधानसभा में पेश किया। बजट में फडणवीस ने किसानों, महिलाओं के साथ स्वास्थ्य एवं बुनियादी ढांचा और पर्यावरण को लेकर बजट पेश किया है। बजट में सिर्फ एक रुपए में किसानों को फसल बीमा गारंटी का प्रावधान दिया गया है।
सरकार ने यह बजट 449522 करोड़ रुपए का पेश किया है। इस बजट को पंच अमृत बजट का नाम दिया गया है। पिछली बार के बजट की बात करें तो वह 403447 करोड़ रुपए का था। इस बार सरकार ने 16112 करोड़ रुपए के घाटे का बजट पेश किया है। जबकि पिछले साल 24353 करोड़ रुपए के घाटे का बजट पेश किया गया था।

सरकार ने इस बजट में एक रूप में किसानों को बीमा फसल योजना देने का ऐलान किया है। लिहाजा अब किसानों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। बीमा की किश्तों का भुगतान सरकार करेगी। इसके लिए सरकार 3312 करोड़ रुपए का खर्च वहन करेगी। धान के किसानों को सरकार 15 हजार रुपए प्रति हेक्टेअर प्रोत्साहन सब्सिडी देने की बात कही है। साथ ही ड्रोन के जरिए फसलों का ई-पंचनाम किया जाएगा।
इसके साथ ही नमो शेतकरी योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपए की राशि देने का ऐलान किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल 6000 रुपए मिलते हैं। इस योजना के बाद अब किसानों को हर साल 12000 रुपए मिलेंगे। जोकि किसानों को बड़ी आर्थिक मदद होगी।
किसानों को महात्मा ज्योतिराव फुले जनरोग्य योजना के तहत किसानों का बीमा कवर 1.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है। इसमे 200 नए अस्पताल शामिल किए जाएंगे। किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के लाभ को भी 2.50 लाख रुपए से बढ़ाकर चार लाख रुपए तक कर दिया गया है।
वहीं महिलाओं को लेकर भी सरकार ने लेक लाडली योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत पीले और नारंगी राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। जन्म के बाद लड़की को 5000 रुपए दिए जाएंगे। पहली कक्षा में 4000 रुपए और छठी कक्षा में पहुंचने पर 6000 रुपए की राशि दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications