Maharashtra: पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम शिवसेना में हुए शामिल, पत्नी, बेटी ने भी ज्वॉइन की पार्टी
लोकसभा चुनाव के बीज कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) में बड़ा फैसला लिया है। सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने शिवसेना पार्टी ज्वाइन कर ली। निरुपम के साथ उनकी पत्नी और बेटी ने भी शिवसेना का सदस्यता ली है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निरुपम को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई।
शिवसेना ने 19 साल दूर रहे संजय निरुपम की फिर पार्टी में वापसी हो गई है। शुक्रवार को वे एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए। पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि मैं संजय निरुपम का शिवसेना में स्वागत करता हूं। सीएम ने दावा किया किया कि बालासाहेब ने संजय निरुपम को दो बार राज्यसभा भेजा था वे चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन जब मैंने उनसे पार्टी के लिए काम करने को कहा तो उन्हें बदले में कुछ नहीं मांगा और पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।

बता दें कि साल 2005 में संजय निरुपम, कांग्रेस में शामिल हुए और उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी। 2009 के चुनावों में मुंबई उत्तर लोकसभा सीट जीती और बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाइक मामूली अंतर से हरा दिया। संजय निरुपम 19 साल तक कांग्रेस में रहे। इस दौरान उन्होंने सरकार और पार्टी के अंदर कई पदो पर काम किया।
दरअसल, शिवसेना से ही उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन पिछले महीने कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए उन्हें निकाल दिया था। निरुपम इससे पहले अविभाजित शिवसेना के हिंदी मुखपत्र 'दोपहर का सामना' के संपादक रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications