Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के इस शहर में भीषण हादसा, फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 5 लोगों की मौत
Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के नागपुर में उमरर स्थित एक एल्युमिनियम फॉयल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रह हैं। घायलों को नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, विस्फोट के बाद 3 लोग लापता हो गए थे। वहीं 6 लोग घायल हो गए। जिसमें 2 की हालत गंभीर थी जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई।

2 की हॉस्पिटल में हुई मौैत
वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि, इलाज के दौरान दो लोगों की मौत अस्पताल में हुई, जबकि 3 लापता लोगों की मौत की पुष्टि भी कर दी गई है।
ममाले की जांच शुरू- SP
वहीं नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने आगे बताया कि, घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं फैक्ट्री के कामकाज और सुरक्षा मानकों को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।'
फैक्ट्री में 87 लोग थे मौजूद
यह घटना शुक्रवार (11 अप्रैल) को नागपुर जिले के उमरेड तालुका में फैक्ट्री की पॉलिश ट्यूबिंग यूनिट के अंदर हुई। घटना जिस वक्त हुआ उस दौरान 87 कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। वहीं दमकल विभाग की सूझबूझ से कई लोगों को बचा लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications